Panchang: गुरुवार को है शतभिषा नक्षत्र और वृद्धि योग, जानें क्या है आज का पंचांग
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1422156

Panchang: गुरुवार को है शतभिषा नक्षत्र और वृद्धि योग, जानें क्या है आज का पंचांग

Panchang 3 November 2022: आज 3 नवंबर 2022 को दिन गुरुवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. जानें क्या है आज का पंचांग. 

 

Panchang: गुरुवार को है शतभिषा नक्षत्र और वृद्धि योग, जानें क्या है आज का पंचांग

Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग भी कहा जाता है. पंचांग के माध्यम से ही काल व समय की गणना की जाती है. एक माह में तीस तिथियां होती हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से ये दो पक्षों में विभाजित होती हैं. ये पक्ष 15-15 दिन का होता है. एक पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या कहा जाता है जबकि दूसरे पक्ष की अंतिम तिथी को पूर्णिमा कहा जाता है. इन तिथियों को प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी और 15वें दिन यानी आखिरी दिन को पक्ष के हिसाब से अमावस्या/पूर्णिमा कहा जाता है. पंचांग इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. पंचांग में पांच अंग वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण महत्वपूर्ण होते हैं. ऐसे में जानें क्या है आज का पंचांग? आज 3 नवंबर 2022 को दिन गुरुवार है. आज कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. 

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: 6 बजकर 34 मिनट तक होगा.
सूर्यास्त: 5 बजकर 35 मिनट तक होगा.

आज की तिथि: कार्तिक शुक्ल की दशमी तिथि
आज का वार: गुरुवार
आज का पक्ष: शुक्ल
आज का नक्षत्र: शतभिषा
आज का करण: तैतिल
योग: वृद्धि

ये भी पढ़ें- Rashifal: कन्या, मकर, धनु, तुला और मीन राशि वाले जातक जानें अपना आज का राशिफल

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:56 से 12:48 तक रहेगा. 
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:29 से 3:28 तक रहेगा.
गोधुली मुहूर्त: शाम 6:19 से 6:56 तक रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. जी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता.) 

WATCH LIVE TV

Trending news