Monday Ka Rahukal: यहां जानें आज किस समय रहेगा राहुकाल, क्या है आज का पंचांग?
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1803220

Monday Ka Rahukal: यहां जानें आज किस समय रहेगा राहुकाल, क्या है आज का पंचांग?

Aaj ka Rahukal: हिंदू पचांग को वैदिक पंचांग भी कहा जाता है. पंचांग के माध्यम से ही काल व समय की गणना की जाती है. पंचांग में राहुकाल का खास महत्व माना जाता है. ऐसे में जानें क्या है सोमवार का राहुकाल का समय. 

 

Monday Ka Rahukal: यहां जानें आज किस समय रहेगा राहुकाल, क्या है आज का पंचांग?

Aaj ka Rahukal 31 July 2023: आज 31 जुलाई को दिन सोमवार और अधिक श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज का योग, नक्षत्र और राहुकाल का समय जानने के लिए पढ़ें आज का पंचांग.

तिथि: त्रयोदशी
वार: सोमवार 
पक्ष: शुक्ल
करण: तैतिल
नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा
योग: विश्कुंभ 

ये भी पढ़ें- Rashifal: कुंभ राशि वालों के लिए परेशानी भरा रहेगा आज का दिन, जानें आज का राशिफल

दुष्ट मुहूर्त- 12:54 से 3:35 तक रहेगा. 
कुलिक- 3:35 से 4:30 तक रहेगा. 
कंटक- 8:23 से 9:16 तक रहेगा. 
यमघण्ट- 12:00 से 12:54 तक रहेगा. 
राहुकाल- 7:00 से 9:09 तक रहेगा. 
यमगंड- 10:45 से 12:27 तक रहेगा.
गुलिक काल- 2:08 से 3:50 तक रहेगा. 

क्या होता है पंचांग? 
सरल भाषा में कहा जाए तो पंचांग महीने की तीस तिथियों से और पांच अंगों से मिलकर बनता है, लेकिन इसमें सबसे महत्वपूर्ण होते हैं पांच अंग वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण. वैसे तो कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 दिन होते हैं तो किसी महीने में 30, लेकिन अगर हम हिंदी कैलेंडर की बात करें तो इसके हिसाब हर माह में 30 दिन ही होते हैं, जिन्हें हम तिथि बोलते हैं. 

ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं. जो कि 15-15 दिन के होते हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रियोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. पंचांग इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. जी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता.)

WATCH LIVE TV

Trending news