सदी का सबसे बड़ा और अनूठा चंद्र ग्रहण, जानिए कब-कहां और कितने बजे दिखेगा ग्रहण?
Advertisement

सदी का सबसे बड़ा और अनूठा चंद्र ग्रहण, जानिए कब-कहां और कितने बजे दिखेगा ग्रहण?

19 नवंबर का चंद्र ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है, क्‍योंकि ऐसा चंद्र ग्रहण 580 साल के बाद लगने वाला है. आपको बता दें कि यह चंद्र ग्रहण पिछले 580 साल का सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. इस चंद्र ग्रहण की अवधि करीब साढ़े तीन घंटे की रहने वाली है. भारत में यह चंद्र ग्रहण दोपहर को 12:48 बजे से 04:17 मिनट तक होगा.

 

फोटो

चंडीगढ़- आंशिक चंद्र ग्रहण को लेकर आप सभी के मन में बहुत से सवाल होंगे. ज्योतिष और वैज्ञानिक गणना के अनुसार इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज 19 नवंबर, शुक्रवार के दिन लग रहा है. हिंदू पंचाग के अनुसार इस दिन कार्तिक पूर्णिमा की तिथि है.

आपको बता दें कि आंशिक चंद्र ग्रहण पूर्वी अफ्रीका, पश्चिमी यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर जैसे कुछ चुनिंदा हिस्सों से देखा जा सकेगा.  

शुक्रवार, 19 नवंबर यानी की आज साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है.  आंशिक चंद्र ग्रहण पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश और असम राज्यों से देखा जा सकेगा. आपको ये भी बता दें कि इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को देखा गया था. 

आज लगने जा रहे इस साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के बाद अगला चंद्र ग्रहण साल 2022 में 8 नवंबर को होगा. यानी कि इस चंद्र ग्रहण के बाद दोबारा ऐसी खगोलीय घटना को देखने के लिए खगोलप्रेमियों को 1 साल तक का तो इंतजार करना ही पड़ेगा. खगोलविदों की मानें तो 19 तारीख को लगने वाला आंशिक चंद्र ग्रहण पूर्वी अफ्रीका, पश्चिमी यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर जैसे कुछ चुनिंदा हिस्सों से देखा जा सकेगा. 

वहीं, अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA के मुताबिक, 21वीं सदी के अंदर दुनिया करीब 228 चंद्र ग्रहण देखेगी. इस तरह हर साल लगभग तीन चंद्र ग्रहण होंगे.

19 नवंबर का चंद्र ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है, क्‍योंकि ऐसा चंद्र ग्रहण 580 साल के बाद लगने वाला है. आपको बता दें कि यह चंद्र ग्रहण पिछले 580 साल का सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. इस चंद्र ग्रहण की अवधि करीब साढ़े तीन घंटे की रहने वाली है. भारत में यह चंद्र ग्रहण दोपहर को 12:48 बजे से 04:17 मिनट तक होगा.

चंद्र ग्रहण अवधि
ग्रहण की शुरुआत दोपहर 12:48 बजे से होगी. इसकी समाप्ति शाम 04:17 बजे होगी. आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 28 मिनट की होगी. उपच्छाया चंद्र ग्रहण की अवधि करीब 6 घंटे की होगी.

कहां से दिखेगा चंद्र ग्रहण
अरुणाचल प्रदेश और असम को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा. अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र के कुछ हिस्से इस घटना का अनुभव कर सकेंगे.

 

Trending news