Petrol Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल डीजल के दाम, बाहर जाने से पहले जान लें आज का भाव
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1259703

Petrol Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल डीजल के दाम, बाहर जाने से पहले जान लें आज का भाव

Petrol Diesel Price 16 July: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज 16 जुलाई शनिवार के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं. नए रेट के अनुसार, आज तेल के दाम में कितना बदलाव हुआ है कितनी गिरावट आई है और कितनी बढ़ोतरी हुई है इसकी हर जानकारी के लिए पढ़ें यह पूरी खबर. 

 

 Petrol Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल डीजल के दाम, बाहर जाने से पहले जान लें आज का भाव

Petrol Diesel Price 16 July: आज 16 जुलाई शनिवार के लिए पेट्रोल डीजल के नए रेट (Friday Petrol Diesel Price) जारी कर दिए गए हैं. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी ताजा कीमतों के अनुसार राष्ट्रीय बाजार में आज भी तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, अगर क्रूड ऑयल (Crude Oil) की बात की जाए तो इस पर लगातार गिरावट देखी जा रही है. 

ये हैं आज का रेट 
शहर                            पेट्रोल                                              डीजल
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                    94.24 रुपये प्रति लीटर
मुंबई                            111.35 रुपये प्रति लीटर                    97.28 रुपये प्रति लीटर
जयपुर                          108.48 रुपये प्रति लीटर                    93.72 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                      89.62 रुपये प्रति लीटर 

ये भी पढ़ें- Sawan Somwar 2022: सावन में यह काम करने से आर्थिक स्थिति होती है मजबूत, जानें खास उपाय

लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.76 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                      90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.96 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़                         96.20 रुपये प्रति लीटर                      84.26 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                    92.76 रुपये प्रति लीटर  

ये भी पढ़ें- LIVE पंजाब हिमाचल समाचार 16 July 2022: कांगड़ा में लगाई गई पैराग्लाइडिंग सहित 7 साहसिक गतिविधियों पर बंद रोक

हर दिन सुबह 6 बजे जारी होती हैं तेल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. ऐसे में आज भी पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं.

ऐसे जान सकते हैं ताजा दाम
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news