पेट्रोल डीजल के दाम में कितना हुआ बदलाव, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1452228

पेट्रोल डीजल के दाम में कितना हुआ बदलाव, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Petrol Diesel Price 22 November 2022: सरकारी तेल कंपनियों ने आज 22 नवंबर के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. आज मंगलवार को तेल के दाम में कितना बदलाव हुआ है यह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर. 

पेट्रोल डीजल के दाम में कितना हुआ बदलाव, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. काफी समय से तेल के दामों मे उछाल आ रहा है तो कभी गिरावट दर्ज की जा रही है. बीते कुछ दिनों में क्रूड ऑयल का रेट करीब 100 डॉलर प्रत‍ि बैरल तक पहुंच गया था. अगर बीते 24 घंटे की बात की जाए तो ब्रेंट क्रूड ऑयल 87.59 प्रति बैरल के आस-पास ट्रेड कर रहा है, लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है. 

आज 22 नवंबर मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. गौरतलब है कि आखिरी बार 21 मई 2022 को ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी घटाई थी, जिसके बाद देश में वाहन ईंधन का दाम कम हो गया था.

ये भी पढ़ें- Rashifal: मेष मिथुन मकर और मीन राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, जानें क्या होगा खास?

शहर                            पेट्रोल                                               डीजल
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                     94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                     92.76 रुपये प्रति लीटर  
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                       89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                       90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                       89.96 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़                         96.20 रुपये प्रति लीटर                       84.26 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                       89.76 रुपये प्रति लीटर 

ये भी पढ़ें- कीटनाशक खेती छोड़ जैविक खेती की ओर क्यों बढ़ रहे हिमाचल के किसान?

रोजाना सुबह 6 बजे जारी होती हैं तेल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. 

ऐसे जानें नया रेट 
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news