Petrol diesel price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, वीकेंड पर किस भाव मिल रहा तेल
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1280260

Petrol diesel price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, वीकेंड पर किस भाव मिल रहा तेल

Petrol Diesel Price 30 July: सरकारी तेल कंपनियों ने आज 30 जुलाई शनिवार के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. नए रेट के अनुसार, आज तेल के दाम में कितना बदलाव हुआ है यह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर. 

 

 Petrol diesel price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, वीकेंड पर किस भाव मिल रहा तेल

Petrol Diesel Price 30 July: रोजाना की तरह आज 30 जुलाई शनिवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं. नई कीमतों के अनुसार आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस हैं. केंद्र सरकार की ओर से आखिरी बार 21 मई को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी, जिसके बाद देश के कई राज्यों में तेल की कीमतें कम कर दी गईं थीं.

रोजाना सुबह 6 बजे जारी होते हैं तेल के दाम
बता दें, हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें तय की जाती हैं, जिसके बाद इन्हें जारी कर दिया जाता है. ऐसे में आज भी पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं.

यह हैं आज की ताजा कीमत
शहर                            पेट्रोल                                            डीजल
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                   89.62 रुपये प्रति लीटर 
लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                   89.76 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                   90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                   89.96 रुपये प्रति लीटर
जयपुर                          108.48 रुपये प्रति लीटर                  93.72 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें-Live: हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख मास्क पहनना हुआ जरूरी

मुंबई                             111.35 रुपये प्रति लीटर                  97.28 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई                             102.63 रुपये प्रति लीटर                  94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                      106.03 रुपये प्रति लीटर                 92.76 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़                          96.20 रुपये प्रति लीटर                   84.26 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जान सकते हैं लेटेस्ट रेट

अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां, तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए एक खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. 

WATCH LIVE TV

Trending news