Petrol diesel price: आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल डीजल का भाव, जानें कितना हुआ बदलाव
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1244618

Petrol diesel price: आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल डीजल का भाव, जानें कितना हुआ बदलाव

Petrol diesel price 5 july: इंडियन ऑयल कंपनी की ओर से आज 5 जुलाई मंगलवार के लिए पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं. आज पेट्रोल और डीजल के नए दाम आप इस खबर में जान सकते हैं.

Petrol diesel price: आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल डीजल का भाव, जानें कितना हुआ बदलाव

Petrol Diesel Price 5 july: इंडियन ऑयल कंपनियों (Indian Oil Corporation) ने हर दिन की तरह आज सुबह मंगलवार को पेट्रोल-डीजल (Tuesday petrol diesl price) के नए रेट जारी कर दिए हैं. नई कीमतों के अनुसार, आज भी ऑयल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. एक महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी वाहन ईंधन के प्राइस जस के तस बने हुए हैं. मालूम हो आखिरी बार 21 मई को ही पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी, जिसके बाद से तेल की कीमतें कम हुई थीं. तब से लेकर अब तक तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. ऐसे में जानें क्या है आज आपके शहर में पेट्रोल डीजल का भाव?

ये भी पढे़ं- 19 साल के इस युवक को सौंपा गया था मूसेवाला पर पहली गोली चलाने का जिम्मा

ये हैं आज का ताजा भाव

शहर                            पेट्रोल                                            डीजल
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                    94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                    92.76 रुपये प्रति लीटर  
मुंबई                            111.35 रुपये प्रति लीटर                    97.28 रुपये प्रति लीटर
जयपुर                          108.48 रुपये प्रति लीटर                    93.72 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                      89.62 रुपये प्रति लीटर 
लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.76 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                      90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.96 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़                         96.20 रुपये प्रति लीटर                      84.26 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़े- Tarun Majumdar Death: 5 बार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित इस डायरेक्टर का हुआ निधन

रोजाना सुबह 6 बजे जारी होती हैं तेल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. ऐसे में आज भी पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं.

ऐसे जान सकते हैं ताजा दाम
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news