Petrol Diesel Price: वीकेंड पर क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम, जानें ताजा अपडेट
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1290552

Petrol Diesel Price: वीकेंड पर क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम, जानें ताजा अपडेट

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने आज 6 अगस्त शनिवार को पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. अपडेट किए गए दाम के अनुसार आज आपके शहर में वाहन ईंधन का रेट जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर. 

 

Petrol Diesel Price: वीकेंड पर क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम, जानें ताजा अपडेट

Petrol Diesel Price 6 August 2022: तेल कंपनियों ने आज 6 अगस्त शनिवार को पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. जारी किए गए दाम के अनुसार आज वीकेंड पर भी वाहन ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दो महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है कि पेट्रोल और डीजल के दाम में न तो कोई बढ़ोतरी हुई है और न ही कोई गिरावट दर्ज की गई है. 

शहर                            पेट्रोल                                              डीजल
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                       89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                       90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.96 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                       89.76 रुपये प्रति लीटर 
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                      94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                      92.76 रुपये प्रति लीटर  

ये भी पढ़ें- History of Himachal: बेहद दिलचस्प है हिमाचल का इतिहास, जानें क्या है यहां खास?

पंजाब में यह है आज का भाव
चंडीगढ़ में आज पेट्रोल का रेट 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, अमृतसर में पेट्रोल 96.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.22 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा लुधियाना में पेट्रोल की कीमत 96.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.22 रुपये प्रति लीटर है. जालंधर में पेट्रोल का भाव 96.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 86.78 रुपये प्रति लीटर है. 

इस तरह जान सकते हैं ताजा दाम
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news