Himachal Petrol diesel price: इस राज्य की सरकार ने डीजल पर बढ़ाया VAT, जानें नया रेट
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1519228

Himachal Petrol diesel price: इस राज्य की सरकार ने डीजल पर बढ़ाया VAT, जानें नया रेट

Himachal Pradesh petrol Diesel rate: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने प्रदेश में डीजल पर तीन रुपये वैट बढ़ा दिया है, जिसके बाद राज्य में डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं. 

Himachal Petrol diesel price: इस राज्य की सरकार ने डीजल पर बढ़ाया VAT, जानें नया रेट

Himachal Pradesh petrol Diesel Price: हिमाचल प्रदेश में आज 8 जनवरी 2023 रविवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव देखने को मिला है. प्रदेश की सुक्खू सरकार ने डीजल पर 3 रुपये वैट बढ़ा दिया है, जिसके बाद डीजल की कीमतें 83.02 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 86.05 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. वहीं, पेट्रोल 95.07 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर वाहन ईंधन के दाम में अभी भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

बता दें, सभी राज्य सरकारें पेट्रोल और डीजल पर अपने हिसाब से वैट लगाती हैं, जिसके आधार पर हर राज्य में पेट्रोल डीजल की अलग-अलग कीमतें होती हैं. मालूम हो कि केंद्र की मोदी सरकार ने आखिरी बार 21 मई को वाहन ईंधन (Petrol Diesel) पर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी, जिसके बाद तेल के रेट कम हो गए थे. इसके बाद कई राज्यों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटा दिए गए थे. हालांकि सरकार के इस फैसले के बाद कई राज्य सरकारों ने अपने स्तर पर वैट बढ़ा दी है.  

 

शहर                            पेट्रोल                                              डीजल
हिमाचल प्रदेश                95.07 रुपये प्रति लीटर                        86.05 रुपये प्रति लीटर                      
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                        89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                        90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.64 रुपये प्रति लीटर                        89.82 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                      94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                      92.76 रुपये प्रति लीटर 
मुंबई                            106.31 रुपये प्रति लीटर                      94.27 रुपये प्रति लीटर  

ये भी पढ़ें- HRTC: नादौन विधानसभा क्षेत्र में बनने जा रहा हिमाचल प्रदेश का पहला इलेक्ट्रिक बस डिपो

ऐसे जान जा सकते हैं अपडेट  
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

ये भी पढ़ें- Truck Operator Protest: किसानों की तरह आत्महत्या करने को मजबूर हुए हिमाचल के ट्रक ऑपरेटर्स

हर दिन सुबह जारी होती हैं पेट्रोल डीजल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. वाहन ईंधन के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. 

WATCH LIVE TV

Trending news