)
Pakistan Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 का आगाज़ होने में चंद दिन बाकी है. श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 27 अगस्त को पहला मैच देखने को मिलेगा. इसके बाद क्रिकेट का महामुकाबला, जिसका इंतेजार दुनियाभर के फैंस करते हैं 'भारत-पाकिस्तान' के बीच देखने को मिलेगा. इससे पहले हम पाकिस्तानी टीम के सभी मैच, शेड्यूल, खिलाड़ियों की लिस्ट के साथ साथ टीम की कमजोरी और ताकत के बारे में बताने जा रहे हैं. पढ़ें
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर.
बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर ज़मान, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ.
1. पाकिस्तान बनाम भारत - 28 अगस्त
2. पाकिस्तान Vs हॉन्ग कॉन्ग
इन दो मैचों के बाद सुपर फॉर के मैच होंगे. जिनका अभी फैसला होना बाकी है.
बाबर आजम: आईसीसी टी-20 रेंकिंग में भले ही पाकिस्तान तीसरे नंबर पर है लेकिन उसको हल्के में लेना भारत समेत किसी भी टीम को भारी पड़ सकता है. क्योंकि उनके पास T-20 के नंबर वन बल्लेबाज बाबर आजम हैं. इसके अलावा मोहम्मद रिजवान और फखर जमान जैसे तूफानी बल्लेबाज भी शामिल हैं. साथ ही आसिफ अली और शादाब खान जैसे ऑलराउंडर भी शामिल हैं.
शाहीन अफरीदी: पाकिस्तान टीम के लिए इस बार सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि उनके पास उनका बेहतरीन गेंदबाज शाहीन अफरीदी नहीं है. साथ ही वो दिग्गज खिलाड़ी भी नहीं हैं जिन्हें अच्छे से प्रेशर हैंडल करना आता हो. इससे पहले हुए भारत के खिलाफ मैचों में शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज़ जैसे बल्लेबाज पाकिस्तान के साथ होते थे.