Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1589518
Zee SalaamZee Salaam CricketT20 Lowest Score: महज़ 10 रन पर ढेर हुई पूरी टीम, 2 गेंद में खत्म हो गया पूरा मैच

T20 Lowest Score: महज़ 10 रन पर ढेर हुई पूरी टीम, 2 गेंद में खत्म हो गया पूरा मैच

T20 Lowest Score by Team: टी-20 में एक नया रिकॉर्ड सामने आया है. दरअसल इस फॉर्मेट का अब तक का सबसे कम स्कोर एक टीम के ज़रिए किया गया है. 

T20 Lowest Score: महज़ 10 रन पर ढेर हुई पूरी टीम, 2 गेंद में खत्म हो गया पूरा मैच

T20 Lowest Score: स्पेन में खेले जाने वाले एक टी20 मैच में आइल ऑफ मैन ने महज 10 रन पर आउट होकर क्रिकेट की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया. सोमवार को स्पेन के खिलाफ मैच में आइल ऑफ मैन की पूरी टीम महज 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. आइल ऑफ मैन इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच स्थित एक छोटा सा द्वीप है और इसकी टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ एक सहयोगी टीम के रूप में रजिस्टर्ड है.

स्पेन के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज के छठे मैच में आइल ऑफ मैन के सात बल्लेबाज एक भी रन नहीं बना सके जबकि जोसेफ बरोज ने सर्वाधिक चार रन बनाए. स्पेन की तरफ से मोहम्मद कामरान ने चार ओवर में चार रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया और इन चार विकेटों में से एक हैट्रिक उनके नाम दर्ज है. उनके अलावा आतिफ महमूद ने भी चार ओवर में केवल छह रन देकर चार विकेट झटके. स्पेन के लिए लोर्न बर्न्स ने सिर्फ चार गेंद फेंकी और बिना कोई रन दिए दो विकेट लिए.

PAK ने जारी किया अभिनंदन को पिलाई गई चाय का बिल, कीमत उड़ा देगी होश

Add Zee News as a Preferred Source

ग्यारह रनों का पीछा करते हुए जब स्पेन के ओपनर मैदान पर उतरे तो ओवैस अहमद ने पहली दो गेंदों पर दो छक्के जड़कर अपनी टीम को मैच जिता दिया. इससे पहले किसी भी टी20 मैच में सबसे कम कुल स्कोर पर आउट होने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट लीग की टीम सिडनी थंडर के नाम था, जो पिछले साल बिग बैश लीग (बीबीएल) मैच में 5.5 ओवर में 15 रन बनाकर आउट हो गई थी. इससे पहले 2019 में तुर्की की टीम चेक रिपब्लिक के खिलाफ मैच में महज 21 रन पर आउट हो गई थी.

ZEE SALAAM LIVE TV

About the Author

TAGS

Trending news