Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2505475

Amethi News: मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन में लटकी मिली महिला की लाश, दुूपट्टे से बनाया था फंदा

Amethi News: मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन पर महिला की लाश लटकी हुई मिली है.डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

Amethi News: मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन में लटकी मिली महिला की लाश, दुूपट्टे से बनाया था फंदा

Amethi: उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक बड़ी खबर है. यहां रेलवे स्टेशन के पास एक महिला की लाश लटती हुई मिली है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन पर एक महिला की ला पोल से लटकी हुई मिली है. इस मामले की जांच की जा रही है कि यह एक आत्महत्या थी या फिर यह एक मर्डर था

पुलिस ने क्या कहा?

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि महिला ने अपनी साड़ी को फंदा बनाया था, जिससे लगता है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास एक जोड़ी चप्पल भी मिली हैं. स्टेशन हाउस ऑफिसर विवेक सिंह ने कहा, "महिला की लाश मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन के पास लटकी हुई मिली. हमने इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सोशल मीडिया और अन्य स्रोतों के माध्यम से पहचान के लिए कदम उठा रहे हैं."

पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई लाश

बता दें पुलिस ने इश मामल जांच शुरू कर दी है. सिंह ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जिसके बाद ही सब कुछ साफ हो पाएगा. उन्होंने कहा,"हमने रेलवे पुलिस को सूचित किया, लेकिन काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने के बाद, मुसाफिरखाना पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू की."

Add Zee News as a Preferred Source

लोगों ने देखी महिला की लाश

यह मामला मुसाफिरखाना कोतवाली इलाके का है. जब स्थानीय लोग टॉयलेट जाने के लिए निकले तो उनकी नजर लाश पर पड़ी. इसके बाद इलाके में बहुत से लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news