Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2504528

"तू मेरी मुरीद बन जा"; पति के मामू से परेशान महिला पहुंची SSP ऑफिस; लगाया ये गंभीर इलज़ाम!

UP News: उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ से ताल्लुक रखने वाली एक महिला का इल्जाम है कि उसका ममिया ससुर उसके पीछे पड़ा है. ससुर महिला से कह रहा है कि वह उसकी चेली बन जाए ऐला नहीं करने पर महिला के पति के भड़का रहा है.

 "तू मेरी मुरीद बन जा"; पति के मामू से परेशान महिला पहुंची SSP ऑफिस; लगाया ये गंभीर इलज़ाम!

UP News/अभिषेक माथुर: साहब! मेरा ममिया ससुर तांत्रिक बन मुझे मेरे पति से तलाक दिलाने की धमकी दे रहा है. कह रहा है कि "तू मेरी मुरीद बन जा..., मेरी चेली बन जा". जब मैंने अपने ममिया ससुर का विरोध किया, तो उसने मेरे पति को भड़का कर मुझे घर से बेघर कर दिया है. मैं 5 महीने की गर्भवती हूं और अपने तांत्रिक मौलाना ममिया ससुर से काफी परेशान हूं. यह दास्तां है उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली शबाना की. 

क्या है मामला?
अलीगढ़ SSP ऑफिस पर फरियाद लेकर पहुंची महिला ने पुलिस के अधिकारियों को बताया कि उसकी शादी 26 अप्रैल 2024 को घास की मंडी में रहने वाले फैजान पुत्र रफीक से हुई थी. शादी के दौरान माता-पिता ने हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया था. शादी के बाद कुछ दिन सही बीते ही थे, की अक्सर घर पर आने वाला ममिया ससुर खालू अख्तर उस पर बुरी नजर रखने लग गया. जैसे-जैसे समय बीतता गया, वैसे-वैसे खालू अख्तर ने उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: UP News: फतेहपुर में पत्रकार की हत्या, दोस्त शाहिद खान भी हुआ जख्मी

Add Zee News as a Preferred Source

ममिया ससुर पड़ा पीछे
शबाना महिला ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसके ममिया ससुर खालू अख्तर तांत्रिक हैं और उसे टोने टोटके कर उसका घर बिगाड़ने की धमकी दे रहे हैं. महिला ने इल्जाम लगाया है कि ममिया ससुर खालू अख्तर ने उससे कहा कि "मेरी चली बन जा..., मेरी मुरीद बन जा..." लेकिन उसने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद से खालू अख्तर लगातार उसके घर को बर्बाद करने के लिए पीछे पड़ गया है. महिला ने बताया कि इसी दौरान उसकी सास का देहांत 26 सितंबर 2024 को हो गया और इसका इल्जाम ममिया ससुर ने उसके ऊपर मढ़ दिया. कहा कि बहू ने ही मरघट की राख और ताबीज से अपनी सास को मारा है और यही बात बताते हुए उसके पति को भी पूरी तरह से भड़का दिया. इसके बाद से पति फैजान ने उसे घर से बाहर निकाल दिया है. 

पति दे रहा तलाक की धमकी
अब महिला का पति उसे तलाक देने की धमकी दे रहा है. 5 माह की गर्भवती महिला ने पूरे मामले में पुलिस के अधिकारियों से संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने महिला का शिकायती पत्र लेकर जांच करनी शुरू कर दी है. अब देखना यह होगा कि पुलिस किस तरह से इस मामले में महिला को इंसाफ दिला पाती है.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news