Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2414491
Zee SalaamSalaam Crime Newsबीवी के साथ रेप करवाने के लिए शख्स ने नौकरी पर रखे थे 50 से 70 लोग

बीवी के साथ रेप करवाने के लिए शख्स ने नौकरी पर रखे थे 50 से 70 लोग

Crime News: फ्रांस में एक शख्स ने अपनी बीवी के साथ रेप करवाने के लिए 50 से 70 लोगों को नौकरी पर रखा. इसके बाद रेप की फोटोज को ऑनलाइन शेयर किया. इस पूरे मामले के बारे में पीड़िता को कुछ नहीं पता.

बीवी के साथ रेप करवाने के लिए शख्स ने नौकरी पर रखे थे 50 से 70 लोग

Crime News: दुनिया में कई अपराध इतने गंभीर होते हैं, जिनके बारे में आम आदमी सोच भी नहीं सकता है. इसी तरह का एक मामला फ्रांस में सामने आया है. यहां 71 साल का एक शख्स अपनी बीवी को ड्रग्स देता था. इसके बाद वह ऑनलाइन 50 से 70 लोगों को नौकरी पर रखता था, ताकि वह लोग उसका रेप कर सकें. CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक शख्स के खिलाफ फ्रांस में केस चल रहा है.

रेप का केस
72 साल की औरत जिसके साथ यह घिनौना अपराध हुआ वह और उसके दो बेटे और एक बेटी अदालत में पहुंचे. अदातल के दस्तावेजों के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में 92 लोगों की पहचान की है, जो औरत का रेप करते थे. आरोपियों में 26 से लेकर 74 साल तक के लोग शामिल थे. इनमें से ज्यादातर लोगों पर रेप केस या रेप की कोशिश करने के इल्जाम लगे हैं. इनके खिलाफ भी केस चल रहा है.

नींद की गोली
यह अपराध पिछले 10 सालों से हो रहा था. रेप का सबसे पहला मामला 2011 में पेश आया था. अभियोजक ने कहा कि 71 साल का प्रतिवादी डोमिनिक अपनी बीवी के साथ रेप कराने के लिए लोगों को नौकरी पर रखता था. वह अपनी बीवी को नींद की गोली और एंजाइटी की दवा देता था.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: AP University: गर्ल्स होस्टल के बाथरूम में मिला हिडेन कैमरा; 300 प्राइवेट वीडियो सर्कुलेट

रेप से औरत बेखबर
हैरत की बात यह है कि जिस औरत के साथ पिछले 10 सालों से रेप हो रहा था उसे पता ही नहीं था कि उसके साथ रेप हो रहा है. दरअसल उसे ज्यादा मात्रा में दवाएं दी जाती थीं. इसके बाद वह अपने होश खो देती थी. पीड़िता की बेटी का कहना है कि उसकी मां के ऊपर दवाओं का रिएक्शन हुआ है, इसलिए उसे यह नहीं मालूम कि उसके साथ क्या हुआ.

कैमरे में सबूत
रिपोर्ट के मुताबिक मुल्जिम पर नौ इल्जाम लगाए गए हैं. इसमें एक इल्जाम ये है कि मुल्जिम रेप के दौरान की तस्वीरें खींचता था और उसे लोगों को शेयर करता था. इसके अलावा शख्स पर रेप, रेप के लिए पीड़िता को नशीला पदार्थ देना शामिल है. वकील ने अपने सारे सबूत एक साथ रखे. डोमिनिक के खिलाफ ज्यादातर सबूत कैमरे में ही मिले.

लड़की की स्कर्ट की फोटो
वकील ने पत्रकारों से कहा कि "मुल्जिम मानता है कि उसने जो किया है, वह किया है. जांच के दौरान किसी तरह का कोई भी विवाद नहीं हुई" दस सालों से हो रहे इस घिनौने अपराध का तब पर्दाफाश हुआ जब मुल्जिम डोमिनिक साल 2020 में एक दुकान पर एक लड़की की स्कर्ट के नीचे की फोटो खींच रहा था. पुलिस ने जब डोमिनिक का फोन और कंप्यूटर सीज किया तब पुलिस को ऐसे सबूत मिले कि वह अपनी ही बीवी के साथ रेप करवाता था. केस का ट्रायल फ्रांस के टाउन एविगनन में 2 सितंबर को शुरू हुआ. इस मामले पर 20 दिसंबर को फैसला आएगा.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news