)
Pakistan News: पाकिस्तान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां, मां, बहन, भतीजी और भाभी आजाद जिंदगी जीना चाहती थी, लेकिनबिलाल अहमद को यह बात मंजूर नहीं था. उसने सभी की गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद मकामी पुलिस ने बिलाल को गिरफ्तार कर लिया है.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, बिलाल अहमद नाम के शख्स की मां, बहन, भतीजी और भाभी आजाद ख्याल की थीं और वह बदलते दौर में वेस्टर्न कल्चर को ज्यादा तवज्जो देती थीं और अपना जिंदगी गुजारा करती थी. साथ ही सभी को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद था. यह बात बिलाल को पसंद नहीं आई. बिलाल ने सभी को मार डाला.
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने बताया कि बिलाल अहमद को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था और सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया. सुनवाई के दौरान बिलाल ने अदालत को बताया कि उसने अपनी मां, बहन, भतीजी और भाभी का गला रेत दिया, क्योंकि उनकी वेस्टर्न कल्चर ने उसकी शादीशुदा जिंदगी तबाह कर दी थी और वे हमेशा उसे ताने भी मारती थीं.
वेस्टर्न कल्चर को मानता था दोषी
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी शौकत अवान ने कहा कि यह बिलाल के मानसिक रूप से अस्थिर और अति-रूढ़िवादी होने का एक स्पष्ट मामला है. चारों महिलाओं के शव शनिवार को कराची के पुराने सोल्जर बाजार इलाके में उनके अपार्टमेंट में मिले थे.
अवान ने कहा, “जांच के दौरान पता चला कि बिलाल का इन महिलाओं के साथ रोजाना झगड़ा होता था और वह अपनी बीवी के उसे छोड़कर चले जाने के लिए उन्हें और उनकी वेस्टर्न कल्चर को दोषी मानता था, क्योंकि वह एक धार्मिक महिला थी. बिलाल को चारों महिलाओं के सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने पर भी आपत्ति थी. वह अपनी बहन और भतीजी से इस बात को लेकर नाराज था कि सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती थीं.
बहन की क्यों की हत्या
बिलाल ने पुलिस को बताया कि वह शुरू में सिर्फ अपनी बहन को सबक सिखाना चाहता था, लेकिन बाद में उसे एहसास हुआ कि वह किसी भी चश्मदीद को जिंदा नहीं छोड़ सकता, इसलिए उसने चारों महिलाओं की हत्या कर दी.