Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2177689
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटदंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में पूरे किए 8 साल, कहा- फिल्मों में काम करना मेरा सौभाग्य

'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में पूरे किए 8 साल, कहा- फिल्मों में काम करना मेरा सौभाग्य

Fatima Sana Shaikh Acting Career: आमिर खान स्टारर 'दंगल' से अपने फिल्मी सफर का आगाज करने वाली अदाकार फातिमा सना शेख ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 8 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर फातिमा सना शेख ने अपनी खुशी का इजहार किया.

 

'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में पूरे किए 8 साल, कहा- फिल्मों में काम करना मेरा सौभाग्य

Fatima Sana Shaikh Completes 8 Years in Bollywood: बॉलीवुड में आमिर खान मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने जाने हैं. साल 2016 में आमिर खान स्टारर 'दंगल' से फातिमा सना शेख ने अपने फिल्मी करियर का आगाज किया था. इस फिल्म में सना ने आमिर खान की बेटी का रोल बखूबी अदा किया था. अब फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में अपने 8 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर उन्होंने अपने फिल्मी सफर को बहुत शानदार बताया. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में 'लूडो', 'अजीब दास्तां', 'थार', 'धक धक' और 'सैम बहादुर' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया. एक्ट्रेस ने बताया कि वह  बहुत लकी हैं कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला.

मुझे फिल्मों में काम करने का मौका मिला: सना
अपनी अदाकारी की जर्नी के बारे में बात करते हुए फातिमा सना शेख ने खुशी का इजहार किया. उन्होंने कहा कि ''मैं बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूं. बहुत से लोगों के लिए फिल्म इंडस्ट्री में काम करना और यहां आना अभी भी एक ख्वाब बना हुआ है. उन्होंने कहा कि, मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मुझे  फिल्मों में काम करने का मौका मिला. सना ने बताया कि , मैंने ऑडिशन दिया और मेरी कड़ी मेहनत रंग लाई, मुझे कई शानदार फिल्में में काम करने का मौका मिला. चाहे 'दंगल' की गीता फोगाट का रोल हो या 'सैम बहादुर' में शशि कुमार यादव, या फिर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का किरदार.

"एक्सपेरिमेंट करना है पसंद"
फातिमा सना शेख ने हमेशा फिल्मों में सशक्त महिलाओं का किरदार बेहतरीन तरीके से अदा किया है और हर रोल को पूरी ईमानदारी से निभाया है. उनक जरिए निभाए गए हर रोल को लोगों ने बेहद पसंद किया है. सना ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों का दिल जीत  लिया. एक्ट्रेस ने कहा, अपने किरदारों को लेकर मैं बहुत उत्साहित रहती हूं. उन्होंने कहा कि मैं किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहना चाहती हूं. एक्सप्लोर करना चाहती हूं लेकिन अगर मैं किसी रोल या करेक्टर या ग्राफ के बारे में एक्साइटिड नहीं हूं तो मैं उस पर बिल्कुल भी टाइम स्पेंट नहीं करती.  बता दें कि, सना जल्द ही 'मेट्रो..इन दिनों' और 'उल जलूल इश्क' में नजर आएंगी.

Add Zee News as a Preferred Source

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news