)
Bollywood News: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा जो अपने शानदार अभिनय और नृत्य कौशल के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कई फिल्मों में काम कर के खूब नाम कमाया है. एक्टर ने कुछ समय पहले दावा किया था कि उन्हें 2009 में फिल्म 'अवतार' में काम करने का प्रस्ताव मिला था, जिसे सुनकर सभी लोग हैरान हैं, क्योंकि यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक थी.
गोविंदा ने इंटरव्यू के दौरान यह दावा किया
गोविंदा की यह बात सुनकर लोग आश्चर्य में पड़ गए कि क्या सच में गोविंदा को इस फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था. एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान यह दावा किया कि वह सैम वर्थिंगटन और जो सलदाना अभिनीती फिल्म को ठुकरा दिया था. इस दावा पर पूर्व सीबीएफसी प्रमुख पहलाज निहाली नें अपनी प्रतिक्रिया दी है.
पहलाज निहाली ने फ्राइडे टॉकीज के साथ बातचीत की
पहलाज निहाली ने फ्राइडे टॉकीज के साथ बातचीत के दौरान एक्टर के इस दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अवतार नाम की फिल्म उन्होंने गोविंदा के साथ बनाई थी. इस फिल्म को पहलाज निहाली 40 मिनट शूट किए थे, जो उस साल की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी, लेकिन निहलानी की अवतार फिल्म बंद हो गई. उन्होंने कहा "वो अवतार टाइटल से पता नहीं उसके दिमाग में क्या आया, बाद में क्लेम कर रहा है कि मैं वही हॉलीवुड की अवतार कर रहा हूं. उसके दिमाग का डिस्क घूम गया और लैंग्वेज हिंदी से इंग्लिश में चली गई".
गोविंदा भूल गए थे कि यह फिल्मे उनकी है
पहलाज निहाली ने बताया कि गोविंदा भूल गए थे कि यह फिल्मे उनकी ही है, लेकिन गोविंदा ने इस फिल्म को रोककर कुछ और करने की सलाह दिया. उन्होंने आगे खुलासा किया कि गोविंदा को रजनीकांत की एक फिल्म के राइट्स मिले थे, जिसमें एक्टर ने डबल रोल निभाया था, जब गोविंदा उसी फिल्म की शूटिंग शुरू की तो उस दौरान वह बार-बार बेहोश होने लगे.
पहलाज ने खुलासा किया
आगे पहलाज ने इस बात का भी खुलासा किया कि गोविंद ने कैसे एक ही शेड्यूल में अपने काम को पूरा करने का सोचा था, लेकिन गोविंद का यह हाल देखकर पहलाज को झटका लगा जह वह बार-बार बेहोश होने लगें, यह हाल देखकर निहलानी ने कहा की उन्होंन चाय के साथ पता नहीं किस तरह का बदाम खाया, जिससे वह बिमार हो गए. पता नहीं उस बदाम में क्या था, ये आज भी रहस्य रह गया. बता दें कि पहलाज निहलानी द्वारा निर्देशित ‘रंगीला राजा’गोविंदा की आखिरी थिएट्रिकल रिलीज फिल्म थी. जो 2019 में रिलीज हुई थी.