Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1639227

ऋतिक रोशन ने हाथों उठाया गर्लफ्रेंड का ये सामान, यूजर बोले 'जोरू का गुलाम'

Hrithik Roshan holds Saba's heels: सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन की एक तस्वीर वायरल हो रही है. इसमें देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड की चप्पलें पकड़े हुए हैं.

ऋतिक रोशन ने हाथों उठाया गर्लफ्रेंड का ये सामान, यूजर बोले 'जोरू का गुलाम'

Hrithik Roshan holds Saba's heels: एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद हाल ही में मुंबई में नीता मुकेश अंबानी के यहां NMACC नाम के एक प्रोग्राम में पहुंचे. दोनों की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तस्वीर में, देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंट सबा की चप्पल पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान सबा एक मेहमान के साथ तस्वीर खिंचवा रही हैं. अभिनेता के इस भाव पर उनके फैन ने उनकी जमकर तारीफी की है.

फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर NMACC इवेंट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में सबा आजाद ने अमित के साथ कैमरे के लिए पोज दिया. लाल रंग का फ्यूजन गाउन पहने सबा नंगे पांव अमित के कंधे पर हाथ रखे हुए थीं. डिजाइनर ने सबा को पकड़ रखा था. 

 

Add Zee News as a Preferred Source

तस्वीर में ऋतिक कमरे में सबसे पीछे खड़े होकर किसी से बात कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने सबा की बेज हील्स पकड़ी हुई है. इवेंट के लिए, ऋतिक ने काले रंग का कुर्ता पजामा पहना है. इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक प्रशंसक ने लिखा, "यह प्यार ही तो है कि ऋतिक ने इतनी बेपरवाही से सैंडल पकड़ी हुई है." एक दूसरे यूजर ने लिखा कि "और यह भी कि ऋतिक रोशन ने अपने हाथ में अपनी बेस्टी की हील्स पकड़ी हुई है. वाह!" एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि "ऋतिक ने अपने जूते पकड़े हुए हैं." एक और व्यक्ति ने कहा, "सबसे अच्छी बात यह है कि ऋतिक ने उसके सैंडल पकड़े हुए हैं." एक यूजर ने तंज करते हुए लिखा है कि "ये काम तो जोरू का गुलाम करता है."

यह भी पढ़ें: इब्राहीम के साथ रिलेशनशिप पर पलक तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस पर है फोकस

इवेंट के बाद सबा और ऋतिक दोनों ने इवेंट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. तस्वीरों को शेयर करते हुए ऋतिक ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "विथ लेडी इन रेड." तस्वीरों के उसी सेट को पोस्ट करते हुए सबा ने लिखा, "रो और सा की नाइट आउट!!" पिछले साल फरवरी में डिनर डेट पर स्पॉट किए जाने के बाद ऋतिक और सबा के रिश्ते की अफवाहें शुरू हो गई थीं.

बाद में वह ऋतिक के परिवार के साथ गेट-टुगेदर में भी शामिल हुईं. मई में अभिनेता करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में दोनों हाथ में हाथ डालकर चल रहे थे. ऋतिक ने पहले इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान से शादी की थी. अब वह सबा के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं.

ZeeSalaam Live TV:

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news