)
मुंबईः फिल्म अभिनेत्री और डांसर राखी सावंत और उनके साथ लंबे अरसे से रिलेशनशिप में रहने वाले प्रेमी और मैसूर के कारोबारी आदिल खान दुर्रानी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में उन दोनों को माला पहने और शादी के कागजात पर दस्तखत करते हुए देखा जा रहा है.
राखी सावंत ने सिर पर दुपट्टे के साथ गुलाबी रंग का दुपट्टा डाल रखा है, जबकि आदिल ने काले रंग की शर्ट और जींस पहन रखी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों की मानें तो ऐसा लग रहा है कि इन दोनों ने गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली है. हालांकि, कपल की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है.
तस्वीर के वायरल होने के तुरंत बाद, राखी सावंत के चाहने वालों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की उन्हें मुबारकबाद और शुभकामनाएं दे रहे हैं.
गौरतलब है कि राखी सांवत काफी लंबे अरसे से आदिल को डेट कर रही हैं, और पिछले साल मई में एक इवेंट के दौरान उन्होंने आदिल के साथ अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दिया था. आदिल को डेट करने से पहले उन्होंने रितेश नाम के एक शख्स को अपने पति के तौर नर ’बिग बॉस 15’ में इंट्रोड्यूस कराया था, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे.
इसके बाद उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड आदिल से अपने फैंस को मिलवाया जिसके साथ वह इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर कर रही हैं. दरअसल, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने उनके साथ घर बसाने की बात भी कही थी.
Zee Salaam