Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1568358
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटRakhi Sawant: राखी सावंत के पति ने किया ईरानी लड़की का रेप? मैसूर में FIR दर्ज

Rakhi Sawant: राखी सावंत के पति ने किया ईरानी लड़की का रेप? मैसूर में FIR दर्ज

FIR on Adil Khan: राखी सावंत और आदिल के दरमियान हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच ईरान की एक लड़की ने आदिल पर इल्जाम लगाया है कि आदिल ने उसका रेप किया है.

Rakhi Sawant: राखी सावंत के पति ने किया ईरानी लड़की का रेप? मैसूर में FIR दर्ज

FIR on Adil Khan: ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) के पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के खिलाफ एक और FIR दर्ज कराई गई है. उनके खिलाफ मैसूर में ईरान की एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है. ईरान की लड़की ने आदिल खान दुर्रानी पर रेप का इल्जाम लगाया है. आदिल पहले से ही जेल में हैं. उन पर राखी सावंत ने फ्रॉड का केस दर्ज कराया है. आदिल 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में हैं. ऐसे में उनके खिलाफ यह दूसरी FIR है.

ईरानी लड़की के साथ रेप

ईरानी लड़की ने अपनी FIR में इल्जाम लगाया कि आदिल ने उसका तब रेप किया जब वह शादी से पहले मैसूर में साथ रहते थे. लड़की ने शिकायत में कहा कि जब उसने आदिल से शादी करने के लिए कहा, तो आदिल  ने उसका प्रपोजल ये कहते हुए ठुकरा दिया कि वह इसी तरह की कई लड़कियों के साथ रिश्ते में हैं. इसके बाद आदिल ने लड़की का प्राइवेट वीडियो उसे भेजते हुए किसी से शिकायत नहीं करने के लिए ब्लैकमेल किया. पुलिस ने IPC की कई धाराओं के साथ आदिल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.

यह भी पढ़ें: Vidya Balan: प्लस साइज़ मे भी अपनी कातिल अदाओं से लूट लेती हैं महफिल; देखें तस्वीर

Add Zee News as a Preferred Source

आदिल ने की घरेलू हिंसा

इससे पहले राखी सावंत ने मीडिया के सामने रोते हुए आदिल पर घरेलू हिंसा का इल्जाम लगाया था. इसके बाद ओशिवारा पुलिस ने आदिल को पूछताछ के लिए समन भेजा और उन्हें न्यायिक हिरासत में भी लिया गया. इसके बाद कई बार राखी ने मीडिया से आदिल के बारे में बातचीत की.

राखी ने की आदिल से शादी

राखी सावंत ने इससे पहले मीडिया के सामने ऐलान किया था कि उनकी शादी आदिल के साथ हुई है. इसके कुछ दिन बाद मीडिया के सामने राखी सावंत ने कहा कि आदिल पहले से शादीशुदा हैं और वह उसे अब ब्लैकमेल कर रहा है.

Zee Salaam Live TV:

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news