Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1574030
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटUrfi Javed: उर्फी जावेद के खिलाफ अब इस शख्स ने खोला मोर्चा, बोला की है मौलाना और काजी से गुजारिश

Urfi Javed: उर्फी जावेद के खिलाफ अब इस शख्स ने खोला मोर्चा, बोला की है मौलाना और काजी से गुजारिश

Urfi Javed: उर्फी जावेद एक बार फिर मुश्किलों में पड़ती दिखाई दे रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस के खिलाफ फतवा जारी हो गया है. शख्स ने धमकी दी है कि वह उसे कब्र में दफ्न नहीं होने देंगे.

Urfi Javed: उर्फी जावेद के खिलाफ अब इस शख्स ने खोला मोर्चा, बोला की है मौलाना और काजी से गुजारिश

Urfi Javed: उर्फी जावेद को आज कौन नहीं जानता है. वह आज काफी जाना माना चेहरा है. उर्फी के सोशल मीडया पर लाखों लोग चाहने वाले हैं. हालांकि उनको अकसर कपड़ों के लिए ट्रोल किया जाता है. हालांकि उर्फी इसका बड़ी मुखर होकर जवाब देती हैं. अब एक बार फिर उर्फी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उर्फी जावेद के खिलाफ फतवा जारी हो गया है. फतवे के लिए गुहार लगाने वाले फैजान अंसारी क कहना है कि वह उन्हें मरने के बाद कबर में दफ्न तक नहीं होने देंगे.

उर्फी जावेद के खिलाफ फतवा जारी

आपको बता दें जिस शख्स ने उर्फी के खिलाफ फतवा जारी किया है उनका नाम फैजान अंसारी है. रिपोर्ट्स के अनुसार फैजान काफी वक्त से उर्फी जावेद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे. हाल ही में उन्होंने जुहू कब्रिस्तान में भी अर्जी लगाई थी. फैजान ने मीडिया के सामने आकर कई बातें सामने रखी हैं.

उर्फी जावेद को लेकर क्या बोले फैजान

फैजान ने मीडिया के सामने आकर कहा है कि उन्हें बेहद शर्म आती है जब कोई कहता है कि मुस्लिम लड़की सड़कों पर नंगी घूम रही है. अंसारी ने कहा कि उर्फी जावेद ने इस्लाम को बदनाम करने का काम किया है. जब उर्फी की मौत होगी तो उन्हें कब्रिस्तान में जगह तक नहीं दी जाएगी. अंसारी कहते हैं कि उर्फी जिस तरह कपड़े पहनती हैं उससे दुनिया भर के मुसलमानों की बदनामी होती है.

Add Zee News as a Preferred Source

अपना नाम बदलें उर्फी जावेद

अंसारी ने आगे कहा कि अगर उर्फी जावेद इस्लाम को नहीं मानती हैं तो उन्हें अपना नाम बदल देना चाहिए. अंसारी ने बताया कि उन्होंने उर्फी जावेद के खिलाफ फतवा जारी करने के लिए दिल्ली के मौलाना और मुंबई के शहर काजी को अर्जी दी थी. आपको जानकारी के लिए बता दें उर्फी जावेद कई इंटरव्यू में बोल चुकी हैं कि वह खुदको मुस्लिम नहीं मानती हैं. इससे पहले उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई के एक थाने में केस दर्ज हो गया था. उनके खिलाफ ये केस एक बीजेपी नेता ने दर्ज कराया था. मामला वही, छोटे और रिवीलिंग कपड़े पहनने का था.

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news