Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1613100
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटUrfi Javed Song: उर्फी जावेद की अदाकारी के लोग हुए दीवाने, रिलीज हुआ नया गाना

Urfi Javed Song: उर्फी जावेद की अदाकारी के लोग हुए दीवाने, रिलीज हुआ नया गाना

Urfi Javed New Song: एक्ट्रेस उर्फी जावेद का नया गाना 'दूरियां' रिलीज हुआ है. गाने पर यूजर काफी प्यार लुटा रहे हैं. गाने में 1.6 मिलियन व्यूज हो चुके हैं.

Urfi Javed Song: उर्फी जावेद की अदाकारी के लोग हुए दीवाने, रिलीज हुआ नया गाना

Urfi Javed New Song: सोशल मीडिया की सनसनी उर्फी जावेद (Urfi Javed) का नया गाना रिलीज हुआ है. उर्फी जावेद का नया गाना 'दूरियां' काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने पर यूट्यूब पर तो लोग प्यार लुटा ही रहे हैं साथ ही इसे इसे सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. मुंबई में इस गाने की लॉन्चिंग पर एक पार्टी रखी गई. जहां उर्फी जावेद शिवानी कश्यप और गाने में लीड रोल में नजर आ रहे नीरज कुमार नजर आए. गाना लव स्टोरी पर आधारित है.

गाने पर यूजर लुटा रहे हैं प्यार

उर्फी जावेद के नए गाने को इरोज यूट्यूब पर लॉन्च किया गया है. गाने में नीरज कुमार और उर्फी जावेद लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इसे शिवानी कश्यप ने लिखा है. गाने को काफी लोग पसंद कर रहे हैं. गाने की मकबूलियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसे यूट्यूब पर अब तक 1.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: Deputy CM की बैंकर पत्नी भी हुईं ठगी की शिकार; विधान सभा में उठ गया मुद्दा

उर्फी ने की शानदार एक्टिंग

उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने नए गाने में कमाल की लग रही हैं. उर्फी जावेद रेड, ब्लैक, व्हाइट और ब्लैक कलर के ड्रेस में नजर आईं हैं. उन्होंने गाने में बेहतरीन आदाकारी की है. गाने में उनका लुक देखते ही बनता है. 

हाय-हाय ये मजबूरी हुआ हिट

इससे पहले उर्फी जावेद 'हाय-हाय ये मजबूरी' रीमेक में नजर आ चुकी हैं. उर्फी के इस गाने को भी लोगों ने खूब सराहा था. शुरूआती रुझान से लग रहा है कि फैंस को उर्फी का नया गाना 'दूरियां' काफी पसंद आ रहा है. 

नफरत की वजह से हुईं फेमस

इवेंट पर उर्फी जावेद ने अपने जिंदगी के कड़वे अनुभवों को साझा किया है. उर्फी ने कहा कि वह जो भी हैं वह नफरत की वजह से हैं. लोगों ने प्यार नहीं नफरत दिया है. उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि मैं जेल जाऊं.

Zee Salaam Live TV:

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news