Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1631481
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटUrfi Javed New Controversy: उर्फ़ी जावेद को लेकर नया विवाद; फैज़ान अंसारी ने कहा-लड़की नहीं किन्नर है एक्ट्रेस

Urfi Javed New Controversy: उर्फ़ी जावेद को लेकर नया विवाद; फैज़ान अंसारी ने कहा-लड़की नहीं किन्नर है एक्ट्रेस

Urfi Javed New Controversy: उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अपने अलग ही पहनावे की वजह से लोगों को काफ़ी अट्रेक्ट करती हैं. यही अजीबोग़रीब ड्रेस उनके लिए एक नई मुसीबत बन गया है. एक्टर फैजान अंसारी ने उर्फ़ी को लड़की नहीं बल्कि किन्नर बताया है.

Urfi Javed New Controversy: उर्फ़ी जावेद को लेकर नया विवाद; फैज़ान अंसारी ने कहा-लड़की नहीं किन्नर है एक्ट्रेस

Faizan Ansari on Urfi Javed: उर्फी जावेद  किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद अक्सर अपने अजीबोगरीब फैशन की वजह से सुर्ख़ियां बटोरती रहती हैं. कुछ दिनों पहले ही उर्फी जावेद ने किवी फ्रूट के टुकड़ों से टॉप बनाकर पहना, जिसकी बाद लोग उनको लेकर कई तरह की बातें करने लगे. इतना ही नहीं उर्फी जावेद ऐसे ड्रेस का चुनाव करती हैं जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं. उर्फी जावेद हर बार अजीब तरह के कपड़ों को पहन पर बाहर निकलती है, तो वह अपने फैशनेबल और यूनीक स्टाइल की वजह से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते रहती हैं.

उर्फी जावेद को ऐसे अजीबोगरीब ड्रेस पहनना अब महंगा साबित हो रहा है. हाल ही में एक्टर फैजान अंसारी ने उर्फी जावेद को लेकर एक बयान दिया. एक्टर ने उर्फी पर वार करते हुए उन्हें 'ट्रांसजेंडर' तक कह डाला. एक्टर के इस बयान के बाद से उर्फ़ी जावेद सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं और एक बार फिर वो चर्चाओं में आ गई हैं. फैज़ान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने ख़्यालात का इज़हार करते हुए कहा कि उर्फी लड़की नहीं बल्कि एक किन्नर है. एक्टर के इस बयान के बाद उर्फी का चर्चा में आना तो बनता है.

मीडिया से बात करते हुए फैजान अंसारी ने बताया, कि मुझे कुछ ऐसे कई सबूत मिले हैं जिसकी बुनियाद पर मैंने पूरे देश के सामने ये बात रखी है. उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा- मेरे पास कुछ सबूत है जो ये साबित करने के लिए काफी हैं कि उर्फी जावेद लड़की नहीं बल्कि एक किन्नर है. उन्होंने कहा कि ये चीज मैं हाईकोर्ट में साबित कर दूंगा. फैजान ने कहा कि जिस तरह से उर्फी जावेद माहौल को गंदा करने में एक बड़ा रोल निभा रही है, वो कोई लड़की नहीं बल्कि किन्नर ही कर सकता है. उन्होंने कहा कि किन्नर समाज के चीफ़ से इस पूरे मामले को लेकर मेरी बात होने वाली है और मैं जल्द ही उर्फी की असलियत को सबसे सामने लाऊंगा.

Add Zee News as a Preferred Source

Watch Live TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news