Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2174355
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटVideo: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने होली पर किया डांस; बेटी भी आई नजर

Video: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने होली पर किया डांस; बेटी भी आई नजर

Priyanka Chopra Video: प्रियंका चोपड़ा की होली खेलते हुए डांस वीडियो वायरल हो रही है. इसे एक फैन ने शेयर किया है. इसमें निक और उनकी बेटी भी हैं.

Video: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने होली पर किया डांस; बेटी भी आई नजर

Priyanka Chopra Video: बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा प्रियंका चोपड़ी के परिवार की तरफ से होली की मुबारकबाद दी गई है. प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास के साथ उनकी बेटी मालती मैरी ने जमकर होली मनाई है. उनके परिवार ने भी इस साल जम कर होली मनाई है. प्रियंका चोपड़ा की होली मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका और निक जोनास एक साथ होली के गाने पर डांस कर रहे हैं.

 

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, भाई सिद्धार्थ चोपड़ा, चचेरा भाई मन्नारा चोपड़ा को कई फोटोज में भी देखा जा सकता है. यह फोटोज प्रियंका चोपड़ा के एक फैन की तरफ से शेयर किए गए हैं. फोटोज शेयर करते हुए फैन ने लिखा कि "चोपड़ा की तरफ से हैप्पी होली". 

Add Zee News as a Preferred Source

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने जोधपुर में बेहतरीन शादी की थी. उन्होंने शादी दो समारोहों में की थी. एक क्रिश्चियन और दूसरी हिंदू. प्रियंका और निक के परिवार ने मेहंदी, संगीत और प्री वेडिंग में खूब मौज मस्ती की थी. प्रियंका चोपड़ा हिंदू शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि "और हमेशा के लिए शुरू कर दिया..." प्रियंका ने इस मौके पर लाल लेहंगा पहना था. इसे सब्याची ने डिजाइन किया था.

 

शादी की अपनी पहली सालगिरह पर निक ने एक तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था कि "एक साल पहले हमने कहा था हमेशा... खैर हमेशा के लिए लगभग ज्यादा लंबा नहीं है. प्रियंका मैं तुम्हें दिल से प्यार करता हूं. शादी की सालगिरह मुबारक हो."

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए एक बेटी हुई थी. साल 2017 में निक जोनास और प्रियंका फैशन इवेंट मेट गाला में मिले थे. यहां इन्होंने Ralph Lauren की डिजाइन को प्रस्तुत किया था. उन्होंने साल 2018 में शादी कर ली थी. निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा की फिल्म लव अगेन में सेलीन डायोन और सैम ह्यूगन के साथ एक कैमियो भूमिका निभाई थी.

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news