Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1568812
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटज़ीनत अमान का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डेब्यू; Instagram पर शेयर कीं तस्वीरें

ज़ीनत अमान का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डेब्यू; Instagram पर शेयर कीं तस्वीरें

Zeenat Aman Insta Debut: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ज़ीनत अमान का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है. जीनत अमान 70 और 80 के दशक की एक मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं.अब ज़ीनत अमान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डेब्यू करते हुए अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं.

ज़ीनत अमान का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डेब्यू; Instagram पर शेयर कीं तस्वीरें

Zeenat Aman Instagram: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ज़ीनत अमान का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है. जीनत अमान 70 और 80 के दशक की एक मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं. उस वक़्त हर किसी की ज़बां पर सिर्फ उनका ही नाम रहता था. 1970 में मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल पेजेंट का ख़िताब अपने नाम करने वाली ज़ीनत अमान ने लंबे अर्से तक लोगों के दिलों पर राज किया. उनकी अदाकारी और डांस ने ज़ीनत को फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ऊंचे मक़ाम पर पहुंचा दिया. ज़ीनत अमान ने अपने दौर के कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम किया, लेकिन अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी काफ़ी पसंद की गई.

70 के दशक की बातें कीं शेयर
कुछ समय पहले ही ज़ीनत अमान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डेब्यू करते हुए अपनी कुछ फोटो शेयर कीं. शेयर की गईं तस्वीरों में वह हमेशा की तरह हंसते हुए बेहद हसीन लग रही हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ''उन जगहों पर हंसना जहां जीवन मुझे ले जाता है. क्यों हैलो, इंस्टाग्राम.'' वहीं दूसरी फोटो ज़ीनत अमान की क्लोज़अप तस्वीर है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 70 के ज़माने की बातें भी फैंस के साथ शेयर की हैं. ज़ीनत ने लिखा,70 के दशक में फिल्म और फैशन उद्योग पूरी तरह से पुरुष प्रधान था, और मैं अक्सर सेट पर अकेली महिला होती थी.

फैंस ने किया स्वागत
ज़ीनत अमान कई बरसों से इंडस्ट्री से दूर रही हैं, लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है, जिसकी वजह से इंस्टा पर यूज़र्स ने उनका हौसला बढ़ाया, साथ ही अदाकारा का खुले दिल से स्वागत करते नज़र आए. फैंस उनके इंस्टाग्राम पर डेब्यू  करने से काफ़ी ख़ुश हैं और उनके पहले पोस्ट की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं.एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम डेब्यू पर यूज़र्स और सेलेब्स ने रिएक्शन देते हुए हार्ट इमोजी शेयर की है. इसके अलावा यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा, आपको यहां देखकर बेहद अच्छा लगा. वहीं एक और यूज़र ने लिखा, मैं आपका मेकअप करना चाहती हूं. ऐसे ही कई फैंस ने अपने दिल की ख़्वाहिश एक्ट्रेस के साथ कमेंट बॉक्स में शेयर की.

Add Zee News as a Preferred Source

Watch Live TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news