Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1616759
Zee SalaamZee Salaam हेल्थGain Weight: खजूर के इस खास नुस्खे का करें हर रोज सेवन, तेजी से बढ़ेगा वजन

Gain Weight: खजूर के इस खास नुस्खे का करें हर रोज सेवन, तेजी से बढ़ेगा वजन

How to gain weight: जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए हम खजूर का एक खास नुस्खा लेकर आए हैं. 2 मिनट में बनने वाली ये खास रेसेपी आपके वेट को तेजी से बढ़ाएगी. तो चलिए जानते हैं. 

Gain Weight: खजूर के इस खास नुस्खे का करें हर रोज सेवन, तेजी से बढ़ेगा वजन

Gain Weight: वजन बढ़ाने के लिए हम आपके लिए अलग-अलग नुस्खें लेकर आते रहते हैं. एक बार फिर खजूर की एक खास रेसेपी लेकर आए हैं, जो आपका तेजी से आपका वजन बढ़ाएगी. अकसर लोगों के मन में सवाल रहता है कि वजन कैसे बढ़ाएं. आपको जानकारी के लिए बता दें वजन बढ़ाने के लिए एक्सपर्ट्स हाई कैलोरीज फूड खाने की सलाह देते हैं. कई ऐसे वेट गेन फूड्स हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. लेकिन खजूर का ये नुस्खा आपका तेजी से वजन बढ़ाने में मदद करने के साथ-साथ शरीर को एनर्जेटिक और तंदुरुस्त रखेगा. तो चलिए जानते हैं.

खजूर का ये नुस्खा तेजी से बढ़ाएगा वजन

इस नुस्खे के लिए आपको बटर और खजूर लेना होगा. इसके लिए आप घर का बना बटर या मार्किट में मिलने वाले बटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. वजन बढ़ाने के नुस्खे को बनाने के लिए रात में 4 खजूरों को चाकू से काट कर उनके बीज निकाल लें और फिर उसमें बटर भर दें. इन खजूरों को फ्रिज में रख दें और फिर सुबह खाली पेट खाएं. इसके आधा या एक घंटे बाद ही नाश्ता करें. 1 हफ्ते में ही आपको काफी असर दिखाई देगा. ये एक हाई कैलोरी फूड बन जाएगा, जो तेजी से वजन बढ़ाने का काम करेगा.

खजूर खाने के फायदे

इसके अलावा अगर आप खजूर को ऐसे भी खाते हैं तो उसके कई फायदे हैं.
1- कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर रहती है.
2- हीमोग्लोबिन बढ़ाने का काम करती है.
3- पाचन क्रिया को मजबूत बनाती है.
4- बालों को शाइनी बनाती है
5- आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करती है
6- जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उनके लिए भी ये काफी उमदाह चीज है.

Add Zee News as a Preferred Source

वजन कैसे बढ़ाएं

वजन बढ़ाने के लिए आपको खाने से मिलने वाली दिन भर की कैलोरीज को बढ़ाना होता है. ऐसे में एक्सपर्ट्स हाई कैलोरीज फूड खाने की सलाह देते हैं. सही वेट गेन डाइट मिलने से ही आपका वजन तेजी से बढ़ेगा. हाई कैलोरीज और वेट गेन फूड की बात करें तो- इसमें केला, सेब, ओट्स, अनाज से बनी चीजें शामिल हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news