Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1601896
Zee SalaamZee Salaam हेल्थTeeth Cavities: दातों की समस्या रहेगी कोसो दूर, बस करने होंगे ये 5 काम

Teeth Cavities: दातों की समस्या रहेगी कोसो दूर, बस करने होंगे ये 5 काम

Teeth Cavities: दातों में कैविटी होना आजकल आम हो गया है. आखिर कैविटी क्यों होती है और इससे कैसे बचा जाए. आज हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं. साथ ही उन चीजों के बारे में बताएंगे जो आपके दातों में कैविटी पैदा कर रही हैं.

Teeth Cavities: दातों की समस्या रहेगी कोसो दूर, बस करने होंगे ये 5 काम

Teeth Cavities: दांतों में कैविटी होना एक बड़ी समस्या है. आखिर कैविटी क्या होती है (What is Teeth Cavity)? आपको जानकारी के लिए बता दें कैविटी एक तरह का सुराख है जो दांतों में हो जाता है. जब दातों में गंदगी जमती है तो वहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. जिसकी वजह से सड़न पैदा होता है और दांतों का इनेमल खराब होने लगता है, जिसकी वजग से कैविटी हो जाती है. कैविटी की वजह से लोगों को दातों में दर्द, कुछ खाना खाते वक्त दर्द होना आदि होता है. अगर बात करें कैविटी के इलाज की तो आमतौर पर दांत से सड़े हुए हिस्से को हटा दिया जाता है और डेंटिस्ट छेद में फिलिंग कर देते हैं.

कैविटी को कैसे रोकें

कैविटी को रेकने का आसान तरीका ये है कि आप दांतों की सफाई करें. नियमित तौर पर ब्रश और फ्लॉसिंग करें. इसके अलावा भी कई ऐसी कई चीजें हैं जिनका आप खासतौर पर ध्यान रखेंगे तो आपको कभी कैविटी या दातों की दूसरी समस्या नहीं होगी. आइये जानते हैं कि कैविटी को दूर रखने के लिए आपको किन चीजों का(Teeth Cavities Causes) ध्यान रखना चाहिए.

ये काम खाना खाने जितना जरूरी

अगर आपको अपने दातों को महफूज रखना है तो ब्रश करने को खाने जितनी अहमियत देनी होगी. जैसे आप हर रोज खाना खाते हैं वैसे ही ब्रश करने की आदत डालें. सुबह और रात में में आपको फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से ब्रश करना चाहिए. ब्रश को सर्कुलर मोशन में करें ताकि कोनों में छिपी गंदगी भी निकल सके.

Add Zee News as a Preferred Source

फ्लोसिंग है जरूरी

कुछ लोगों ने इसके बारे में सुना होगा और कुछ लोग फ्लोसिंग से अंजान होंगे. फ्लोसिंग धाके की मदद से की जाती है और ये गमलाइन के नीचे फंसी गंदगी को हटाने का काम करती है. अकसर इस जगह टूथ ब्रश नहीं पहुंच पाता है.

चीनी है फिक्र की बात

मीठी चीजें दातों में सड़न पैदा करती हैं. एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसा नहीं है कि आप मीठी चीजों को बिलकुल छोड़ दें. रात को मीठा खाने से परहेज करें. अगर आप रात में मीठा खाते भी हैं तो ब्रश करके जरूर सोएं.

नियमित डेंटल चेकअप

ओरल हेल्थ को बेहतरीन बनाए रखने के लिए आपको नियमित तौर पर डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए

ये चीज है दातों के लिए जहर

धूम्रपान और धूम्र रहित तम्बाकू सहित तम्बाकू दातों के लिए जहर का काम करता है. इसकी वजह से मसूड़े और कई दूसरी मुंह से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है. ऐसे में तंबाकू से बचना चाहिए.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news