Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2207882

Israel attack on Rafah: इसराइल का राफा पर भीषण हमला; 7 की मौत, 13 लाख लोगों की जान पर आफत

Israel attack on Rafah: अमेरिका और इसराइल के दूसरे सहयोगियों ने इसराइल से राफा पर हमला नहीं करने को कहा था, क्योंकि इस इलाके में करीब 13 लाख लोगों की आबादी है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

Israel attack on Rafah:  इसराइल का राफा पर भीषण हमला; 7 की मौत, 13 लाख लोगों की जान पर आफत

Israel attack on Rafah: इसराइली एयरफोर्स ने दक्षिणी गाजा के राफा शहर में एक इमारत पर हमला किया है. इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई है. इसराइली मीडिया के मुताबिक, यह हमला आज यानी 17 अप्रैल की सुबह हुआ है. वहीं, अमेरिका और इसराइल के दूसरे सहयोगियों ने इसराइल से राफा पर हमला नहीं करने को कहा था, क्योंकि इस इलाके में करीब 13 लाख लोगों की आबादी है. इसके बावजूद इसराइल ने राफा पर हमला किया है.

मिस्र ने जताई चिंता
मिस्र के राष्ट्रपित अब्देल फतह अल-सिसी ने अपनी यात्रा के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को सूचित किया था कि राफा पर इसराइली हमलों को रोका जाना चाहिए.  मिस्र को चिंता है कि राफा पर हमले से मिस्र के सिनाई इलाकों में रिफ्यूजियों का पलायन हो जाएगा, जो राफा के साथ सीमा साझा करता है.

अब तक 33 हजार लोगों की मौत
पिछले साल 7 अक्टूबर के हमास ने इसराइल पर हमला किया था. इस हमले में 1200 आम नागरिकों की मौत हुई थी और हजारों की संख्या में लोग जख्मी हुए थे. इस हमले के बाद 27 अक्टूबर 2023 को गाजा में इसराइली फौज ने हमला किया. इस हमले में कम से कम 33 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. वहीं, 76 हजार से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. वहीं, WHO का कहना है कि इसराइली हमले के बाद गाजा में बच्चे भूख से मर रहे हैं. इससे गाजा में मानवीय संकट पैदा हो गया है. गाजा में मौजूद हॉस्पिटलों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

मोसान ने किया ये दावा
मोसाद और शिन बेट समेत इसराइली खुफिया एजेंसियों ने इसराइली युद्ध कैबिनेट को राफा इलाके में ज्यादातर बंधकों की मौजूदगी की जानकारी दी है और हमास के दहशतगर्द उन्हें मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news