Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2148209
Zee SalaamIndian Muslimछावनी में तबदील हुआ दिल्ली का इंद्रलोक; नमाजियों को लात मारने से जुड़ा है मामला

छावनी में तबदील हुआ दिल्ली का इंद्रलोक; नमाजियों को लात मारने से जुड़ा है मामला

Delhi News: दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में एक पुलिस वाले ने नमाजियों को लात मारी. इसके बाद पुलिसवाले को सस्पेंड कर दिया गया. अब इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है.

छावनी में तबदील हुआ दिल्ली का इंद्रलोक; नमाजियों को लात मारने से जुड़ा है मामला

Delhi News: दिल्ली के इंद्रलोक में 'नमाज' पढ़ रहे लोगों को लात मारने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक उप-निरीक्षक को निलंबित किए जाने के एक दिन बाद यहां सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.  अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसा किया गया है. उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल की कम से कम तीन कंपनियां शनिवार को उत्तरी दिल्ली के इंद्रलोक और उसके आसपास के इलाकों में तैनात रहेंगी.

शांति समिति के साथ बैठक
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीनियर पुलिस अधिकारियों ने इलाके में भड़के गुस्से को शांत करने के लिए शांति समिति के सदस्यों के साथ भी बैठकें कीं. संयुक्त पुलिस आयुक्त (उत्तर) परमादित्य ने शनिवार को कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति बनी हुई है. परमादित्य ने कहा, "हमारे अधिकारियों ने अपनी निगरानी जारी रखी है और क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं."

मुसलमानों ने किया विरोध प्रदर्शन
उप-निरीक्षक मनोज कुमार तोमर ने शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली क्षेत्र में सड़क पर नमाज पढ़ रहे कुछ लोगों को धक्का दिया और लात मारी, जिसकी वजह से सैकड़ों स्थानीय लोगों ने बल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक नेताओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने इस कृत्य की निंदा की.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या है मामला?
तोमर सराय रोहिल्ला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाली इंद्रलोक पुलिस चौकी के प्रभारी के रूप में तैनात थे. दो माह पहले ही उसकी पुलिस चौकी पर तैनाती हुई थी. यह घटना शुक्रवार की नमाज के दौरान दोपहर करीब दो बजे इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास हुई. वीडियो में, तोमर एक मस्जिद के पास सड़क पर प्रार्थना कर रहे कुछ लोगों को तितर-बितर करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं और अचानक गुस्से में आकर वह उनमें से कुछ को धक्का देना और लात मारना शुरू कर देते हैं. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोग सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतर आये और सड़क जाम कर दिया. यह घटना रमज़ान के पवित्र महीने की शुरुआत से कुछ दिन पहले हुई.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news