)
Uttar Pradesh Muslim News: हाल ही में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नेम पलेट पर विवाद हुआ. इसके बाद अब उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में भिक्षा मांग रहे एक मुस्लिम जोगी को हिंदू संगठन के लोगों ने पकड़ लिया. तलाशी लेने पर पता चला कि उसके पास दो आधार कार्ड और कुछ दवाइयां हैं. इसके बाद हिंदू संगठन नेता और स्थानीय लोगों ने जोगी को पुलिस को सौंप दिया. अब पुलिस जोगी से पूछताछ कर रही है.
जोगी के पास मिले तो आधार कार्ड
दरअसल मामला मेरठ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के लक्ष्मी नगर का है. यहां एक मुस्लिम जोगी अपने साथ में नंदी बैल को लेकर भिक्षा मांग रहा था. ऐसे में जब स्थानीय लोगों को शक हुआ तो मौके पर कुछ हिंदू संगठन के लोग भी पहुंच गए. इसके बाद जब इन लोगों ने उसकी तलाशी ली, तो उसके बैग से कथित तौर पर दो आधार कार्ड मिले. जिसमें एक आधार कार्ड पर बूरा लिखा था जबकि दूसरे आधार कार्ड पर नौशाद लिखा था. साथी आरोपी के बाग से कुछ दवाई भी बरामद की गई है.
मुस्लिम जोगी ने दी सफाई
वहीं पकड़े गए मुस्लिम जोगी ने अपनी सफाई में कहा कि वह केवल भिक्षा मांगने के लिए इस इलाके मे आता है, आइंदा नहीं आएगा. जोगी ने आगे कहा कि उसकी सात आठ पीढ़ी यहीं भीक्षा मांगने का काम करती आई है, ऐसे में कभी-कभी जब उसके पिता की तबीयत खराब होती है, तो वह इसी तरह से इलाकों में भिक्षा मांगने के लिए आता है. वहीं हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही का कहना है कि सवाल यह है कि आखिर दो आधार कार्ड कहां से बनवाए गए. यह लोग हमारे एरिया में घुसकर रेकी करने का काम करते हैं.
इस तरह की खबरें पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर जाएं.