Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2226517
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमेघालय: 2 नाबालिग लड़कियों से रेप मामले में 9 गिरफ्तार; कानूनगो ने इस बात पर जताई हैरानी

मेघालय: 2 नाबालिग लड़कियों से रेप मामले में 9 गिरफ्तार; कानूनगो ने इस बात पर जताई हैरानी

Gang Rape in Meghalaya: मेघायल में 2 लड़कियों के साथ रेप के मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कार्रवाई में देर होने पर इलाके के कानूनगो ने हैरानी जताई है.

मेघालय: 2 नाबालिग लड़कियों से रेप मामले में 9 गिरफ्तार; कानूनगो ने इस बात पर जताई हैरानी

Gang Rape in Meghalaya: मेघालय के दक्षिण-पश्चिम गारो हिल्स जिले में नाबालिग लड़कियों से गैंग रेप के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. इससे पहले रविवार को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने कहा था कि इस घटना के पीछे अवैध रोहिंग्या घुसपैठियों का हाथ है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं.

कानूनगो ने जताई हैरानी
कानूनगो ने एक्स पर लिखा, "मैं मेघालय के दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स के अमपाती जिले में एक आदिवासी उत्सव के दौरान हुए हमले में नाबालिग लड़कियों के साथ गैंग रेप के ताल्लुक से शिकायत की जांच करने के लिए NCPCR टीम के साथ यहां आया हूं. यह आश्चर्यजनक है कि वहां ऐसा हुआ है. आदिवासी बच्चियों के खिलाफ इतने क्रूर अपराध पर राष्ट्रीय स्तर पर कोई चर्चा नहीं हुई."

16 अप्रैल को हुआ रेप
पुलिस के मुताबिक, दुष्‍कर्म की घटनाएं 16 अप्रैल की रात दक्षिण-पश्चिम गारो हिल्स जिले के मुख्यालय अमपाती के चेंगा बेंगा मेला गांव में हुईं. पश्चिमी गारो हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) विकास कुमार ने बताया, "घटना 16 अप्रैल की रात को हुई और पुलिस में शिकायत 18 अप्रैल को दर्ज की गई. हालांकि राज्य में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव हुए थे, लेकिन पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपियों को हिरासत में ले लिया." उन्होंने कहा, "असम पुलिस की सक्रिय सहायता से दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिले से नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. एक हफ्ते से अधिक तक जांच के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया."

Add Zee News as a Preferred Source

दो लड़कियों के साथ रेप
पुलिस ने कहा कि 16 अप्रैल को एक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया गया और एक दूसरे के साथ गैंग रेप किया गया. एसपी कुमार ने कहा कि सभी नौ आरोपी असम के दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिले के तेपोरपारा गांव के निवासी हैं. यह गांव असम और मेघालय की सीमा के बीच स्थित है. मेघालय पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं और डेटा का सावधानीपूर्वक विश्‍लेषण किया गया है. पुलिस ने एक बयान में कहा, "जांच के दौरान, यह पता चला कि अपराधियों ने एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीन लिया था और दूसरे व्यक्ति को धमकाया और पैसे भी वसूले."

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news