Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1644542

Assam: गोरिया मोरिया देसी जातीय परिषद की ओर से इफ़्तार पार्टी का आयोजन; देश में भाईचारे की दुआ

Iftar Party In Assam: असम की राजधानी गुवाहाटी में मुस्लिम संगठन गोरिया मोरिया देसी जातीय परिषद की तरफ़ से शानदार इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने बड़ी तादाद में शिरकत की.

Assam: गोरिया मोरिया देसी जातीय परिषद की ओर से इफ़्तार पार्टी का आयोजन; देश में भाईचारे की दुआ

Goria Moria Organized Iftar Party: माह-ए- रमज़ान में इफ़्तार पार्टियों का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में असम की इंडिजिनियस मुस्लिम संगठन गोरिया मोरिया देसी जातीय परिषद की तरफ़ से  गुवाहाटी के हाथी गांव में इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इस इफ़्तार पार्टी में असम के विभिन्न ज़िलों के साथ-साथ गुवाहाटी के सभी जाति और धर्म के लोगों ने शिरकत की. गोरिया मोरिया देसी जातीय परिषद की इफ़्तार पार्टी में हिंदू, मुसलमान, सिख और इसाई मज़हब के लोगों ने बड़ी तादाद में शिरकत की. इस मौक़े पर असम के सभी वर्ग तथा सामाजिक संगठनों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ लीडर भी मौजूद रहे.

 

इफ़्तार पार्टी के अवसर पर गोरिया मोरिया देसी जातीय परिषद के उपाध्यक्ष नूर-उल- हक़ ने बताया कि हम लोगों की ओर से गुवाहाटी के हाथी गांव में इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया है. इस दौरान पार्टी में असम के सभी जाति-धर्म के लोगों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के लीडरों ने भी इफ़्तार पार्टी में शिरकत की. उन्होंने बताया कि हमारे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ लीडरों ने भी इफ़्तार पार्टी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. इफ़्तार पार्टी के दौरान देश में एकता और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई. इस ख़ास मौक़े पर तमाम मज़हब के मानने वालें लोगों ने शिरकत की. 

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं असम सरकार के गोरिया डेवलपमेंट काउंसिल के चेयरमैन हाफ़िज़ अहमद कि इस ऑर्गेनाइज़ेशन की ओर से कराई गई  इफ़्तार पार्टी में तमाम धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए आपसी सौहार्द का नारा बुलंद किया. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ लीडर मोमिनुल अवाल ने कहा, कि गोरिया मोरिया देसी जातीय परिषद एक ऐसा बैनर है कि इसके तले असम के सभी राजनीतिक दल तथा सभी धर्म जाति के लोग इफ़्तार पार्टी में शिरकत करने पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि इससे देश में एकता का संदेश जाएगा. वहीं सिख समुदाय के वरिष्ठ लीडर सुखविंदर सिंह ने कहा कि मुझे इफ़्तार पार्टी में शिरकत करके बहुत ख़ुशी हुई. यहां पर भाईचारे का माहौल नज़र आया जो हमारे देश की पहचान है.

Reporter: Sharifuddin Ahmed

Watch Live TV

About the Author

TAGS

Trending news