)
भागलपुरः दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस जैसी एक घटना बिहार के भागलपुर में भी सामने आई है, जहां पुलिस ने पीरपैंती थाने की सीमा में एक महिला की हत्या की शरीर के अंगों को काटने के इल्जाम में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मुल्जिम की पहचान शकील मियां और उसके सहयोगी जुदिन मियां के तौर पर की गई है.
पुलिस के मुताबिक, मुल्जिम शकील मियां ने शनिवार (3 दिसंबर) को कथित तौर पर महिला के जिस्म को काट दिया था, क्योंकि वह अपनी बेटी की शादी के लिए उससे उधार लिए गए पैसे को चुकाने में विफल रही थी. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में यह भी पाया है कि मृतका और आरोपी दोनों पड़ोसी थे और उनके बीच दोस्ताना संबंध था. उसने अपनी बेटी की शादी के लिए आरोपी से पैसे उधार लिए थे, लेकिन इसे वापस नहीं कर रही थी. आरोपी ने महिला पर धारदार हथियार से हमला किया था. घायल अवस्था में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन जवाहर लाल नेहरू मेडिकल अस्पताल में उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.
मृतका के पति ने कहा, “पहले वह हमारे घर आता था लेकिन जब हमने उसके यहां आने पर रोक लगा दी, तो उसने यह हरकत की.“ इसी बीच खबरें मिली है कि महिला ने बेहोशी की हालत में आरोपी का नाम बताया था, जिसे वहां मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Zee Salaam
Zee Salaam