Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1553511

Budget 2023: सरकार ने इनकम टैक्स में दी छूट, स्लैब को बढ़ाकर 7 लाख किया

Budget 2023: सरकार ने इनकम टैक्स में बड़ी छू़ट दी है. अब टैक्स से स्लैब को 5 लाख से 7 लाख कर दिया गया है. देखिए किस आय के कर्मचारी को कितना टैक्स देना होगा.

Budget 2023: सरकार ने इनकम टैक्स में दी छूट, स्लैब को बढ़ाकर 7 लाख किया

Budget 2023: आज देश की फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं. इसमें उन्होंने बड़ा ऐलान किया है. बता दें इनकम टैक्स पर छूठ की हद को बढ़ा दिया गया है. ऐलान के अनुसार अब लोगों को पांच लाख नहीं बल्कि सात लाख पर टैक्स देना होगा. सरकार ने अलग-अलग सालाना आय पाने वालों के लिए अलग-अलग टैक्स परसेंटेज रखा है.

किसको कितना देना होगा इनकम टैक्स

0 से तीन लाख आय पाने वाले कर्मचारियों को 0 फीसद टैक्स देना होगा. 3 से 6 लाख इनकम पाने वाले लोगों को 5 फीसद टैक्स देना होगा. जिन लोगों की सालाना आय 6 से 9 लाख है उन्हें 10 फीसद, वहीं 9 से 12 लाख है उन्हें 15 फीसद और 12 से 15 लाख वालों को 20 फीसद टैक्स देना होगा.

आय टैक्स परसेंटेज
0 से तीन लाख  कोई टैक्स नहीं
3 से 6 लाख 5 फीसद
6 से 9 लाख 10 फीसद
9 से 12 लाख 15 फीसदी
12 से 15 लाख 20 फीसद
15 लाख से ऊपर 30 फीसदी टैक्स

इसके साथ निर्मला सीतारमण ने औरतों और सीनियर सिटजन को बड़ी सौगात दी है. सरकार ने महिला सम्मान बचत योजना शुरू करने का प्लान बनया है. इसके अलावा किसानों और युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. निर्मला सीतारमण का कहना है कि ये बजट अमृत काल का बजट है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live TV

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news