Chandrayaan-3 की लैंडिंग से पहले सामने आई चांद की तस्वीरें; आप भी देखें
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1834029

Chandrayaan-3 की लैंडिंग से पहले सामने आई चांद की तस्वीरें; आप भी देखें

Chandrayaan-3 captured pictures of Moon: इसरो ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में लैंडिंग साइट को दिखाया गया है. पढ़ें पूरी खबर

Chandrayaan-3 की लैंडिंग से पहले सामने आई चांद की तस्वीरें; आप भी देखें

Chandrayaan-3 captured pictures of Moon: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने सोमवार को लैंडिंग साइट की तस्वीरें शेयर की हैं. ये तस्वीरें चंद्रयान-2 ने कैप्चर की हैं. लैंडिंग होने में दो दिन बाकी रह गए हैं.

इसरो ने ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें

इसरो ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- “यहां लैंडर हैज़र्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा (एलएचडीएसी) द्वारा ली गई तस्वीरे हैं. यह कैमरा नीचे उतरने के दौरान सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र का पता लगाने में सहायता करता है.'' 

चंद्रयान-3 ने कैप्चर की तस्वीरें

चंद्रयान-3 की 23 अगस्त की शाम करीब 6:04 बजे (भारतीय समयानुसार) चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की उम्मीद है. रविवार की सुबह मिशन का दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया था. इस बार चंद्रयान-3 मिशन से काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं. पिछली बार मिशन विक्रम लैंडर के क्रैश होने के कारण विफल हो गया था.

आपको जानकारी के लिए बता दें इसरो ने चंद्रयान-3 आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया था. विक्रम लैंडर 23 अगस्त करीब शाम के 6:04 मिनट पर चांद की सतह पर लैंड करेगा. इस मिशन में काफी वैज्ञानिकों की सालों की मेहनत लगी है. पिछली बार लैंडिंग फेल हो जाने के कारण ये मिशन काफी अहम हो जाता है.

Trending news