Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1035947

ज़ी सलाम की ख़बर का असर, ओखला के साबिक़ MLA आसिफ़ मोहम्मद खान गिरफ्तार

ओखला के शाहीन बाग इलाके में कांग्रेस नेता मोहम्‍मद आसिफ खान (Mohammad Asif Khan) ने एमसीडी कर्मचारियों को गाली दी थी और उनके मारपीट की भी थी, जिसे ज़ी सलाम ने कवर किया था. 

ज़ी सलाम की ख़बर का असर, ओखला के साबिक़ MLA आसिफ़ मोहम्मद खान गिरफ्तार

नई दिल्ली: ज़ी सलाम की खबर पर कौमी राजधानी की साउथ एमसीडी के कर्मचारियों को ‘मुर्गा’ बनाने और उनके साथ गाली गलौज के मामले में दिल्‍ली पुलिस ने बड़ा एक्‍शन लिया है. अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओखला विधानसभा से कांग्रेस से दो बार विधायक रहे मोहम्‍मद आसिफ खान (Mohammad Asif Khan) को गिरफ्तार कर लिया है. 

देखिए मार-पीट और गाली-गलौच का वीडियो...

Add Zee News as a Preferred Source

दरअसल, ओखला के शाहीन बाग इलाके में कांग्रेस नेता मोहम्‍मद आसिफ खान (Mohammad Asif Khan) ने एमसीडी कर्मचारियों को गाली दी थी और उनके मारपीट की भी थी, जिसे ज़ी सलाम ने कवर किया था. इस खबर का अब ये असर हुआ दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहम्‍मद आसिफ खान (Mohammad Asif Khan) को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस का कहना है कि अब मोहम्‍मद आसिफ खान (Mohammad Asif Khan) को साकेट कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस के मुताबिक, इस सिलसिले में मज़ीद तफतीश जारी है.

ओखला के शाहीन बाग इलाके में कांग्रेस नेता मोहम्‍मद आसिफ खान (Mohammad Asif Khan) ने मसीडी कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा था और उनके साथ गाली गलौज की थी, बल्कि हद तो ये हो गई थी कि उन्हें मुर्गा तक बना डाला था. इस हवाले से जो वडियो वायरल हुआ है, इसमें खान को लोगों को गालियां देते, उनकी पिटाई करते और स्क्वैट्स करते समय कान पकड़ने के लिए मजबूर करते हुए सुना जा सकता है.

Zee Salaam Live TV:

ये भी देखे

TAGS

Trending news