Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2348811
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंElon Musk Son: वोक वायरस से हुई मेरे बेटे की मौत, सेक्स चेंज सर्जरी पर क्या बोले मस्क

Elon Musk Son: वोक वायरस से हुई मेरे बेटे की मौत, सेक्स चेंज सर्जरी पर क्या बोले मस्क

Elon Musk Son: एलन मस्क ने कहा कि उनके बेटे की मौत वोक वायरस से हुई है. बता दें, उनके बेटे ज़ेवियर ने अपना जेंडर बदल लिया था. इसी मामले पर उनका बयान आया है.

Elon Musk Son: वोक वायरस से हुई मेरे बेटे की मौत, सेक्स चेंज सर्जरी पर क्या बोले मस्क

Elon Musk Son: एलन मस्क ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उनके बेटे की मौत प्यूबर्टी ब्लोकर (यौवन रोकने वाली) दवाएं लेने से हुई है. जिसकी इजाजत उन्होंने खुद दी थी. बातचीत के दौरान मस्क ने यह भी कहा कि उन्होंने वायरस को खत्म करने की कसम खाई है.

एलन मस्क के बेटे की मौत

मस्क ने जॉर्डन पीटरसन को बताया, "यह मेरे एक बड़े लड़के के साथ हुआ, जहां मुझे धोखे से मेरे एक बड़े लड़के जेवियर के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया." अरबपति ने कहा, "यह उससे पहले की बात है जब मुझे कुछ समझ में आया कि क्या चल रहा है. कोविड-19 चल रहा था, इसलिए बहुत भ्रम की स्थिति थी और मुझे बताया गया था कि अगर जेवियर ऐसा नहीं करते हैं तो वे आत्महत्या कर सकते हैं." 

एलन मस्क को बताया गया झूठ

पीटरसन ने जवाब दिया, "यह शुरू से ही झूठ था." मस्क ने कहा, "यह अविश्वसनीय रूप से बुरा है और मैं आपसे सहमत हूं कि जो लोग इसे बढ़ावा दे रहे हैं उन्हें जेल जाना चाहिए." टेस्ला के सीईओ ने कहा कि जब उन्होंने अपने बेटे को यह उपचार कराने की सहमति दी थी, तब उन्हें यह नहीं बताया गया था कि यौवन अवरोधक दवाएं "वास्तव में नसबंदी की दवाएं" हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

मस्क ने कहा, "मैंने वास्तव में अपना बेटा खो दिया है. वे इसे डेडनेमिंग कहते हैं, जिसका एक कारण है." इसे डेडनेमिंग इसलिए कहा जाता है क्योंकि आपका बेटा मर चुका है. मेरा बेटा जेवियर मर चुका है, उसे वोक माइंड वायरस ने मार डाला है." कुछ देर रुकने के बाद मस्क ने कहा, "इसके बाद मैंने वोक माइंड वायरस को नष्ट करने की कसम खाई."

सेक्स चेंज प्रोसीजर के बारे में क्या कहा?

मस्क ने यह खुलासा तब किया जब उनसे डॉक्टरों के जरिए बच्चों पर लिंग परिवर्तन प्रक्रिया करने के बारे में उनके विचार पूछे गए, जिसे मस्क और पीटरसन दोनों ने "बुराई" बताया. डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, जून 2022 में ट्रांसजेंडर के रूप में सामने आने के बाद जेवियर ने अपना नाम बदलकर विवियन मस्क रख लिया था.

रिपोर्ट के अनुसार, उस समय विवियन ने कहा था, "मैं अब किसी भी तरह से अपने जैविक पिता से संबंधित नहीं रहना चाहती."

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news