)
Qutub Minar: देश में मंदिर और मस्जिद को लेकर जगह-जगह विवाद छिड़ा हुआ है. इसमें राजधानी दिल्ली में मौजूद कुतुब मीनार भी शामिल है. अब खबर आ रही है कि कुतुब मीनार के एतिहासिक परिसर में खुदाई का काम किया जाएगा और मूर्तियों का आइकॉनोग्राफी की जाएगी. खुदाई से पहले संस्कृति सचिव ने 12 लोगों की टीम के साथ परिसर का निरीक्षण भी किया.
खबरों के मुताबिक ASI खुदाई करने के बाद तैयार होने वाली रिपोर्ट संस्कृति मंत्रालय को सौंपेगा. बताया जा रहा है कि यह खुदाई ऐतिहासिक कुतुब मीनार के साउथ और मस्जिद से करीब 15 मीटर की दूरी पर की जा सकती है. एक खबर के मुताबिक ASI का कहना है कि कुतुब मीनार परिसर में कुछ रिसर्च का काम भी बाकी है. जिसकी वजह से खुदाई फैसला लिया गया.
बता दें कि पिछले दिनों एक हिंदू संगठन ने दावा किया था कि कुतुब मीनार हकीकत में विष्णु स्तंभ है और यहां मौजूद कई हिंदू और जैन मंदिरों को तोड़कर मस्जिद की तामीर कराई गई है. उनका आरोप है कि यह काम मुगलों ने किया था. इसके अलावा पिछले कुतुब मीनार में रखी भगवान गणेश की मूर्तियों को किसी दूसरी जगह स्थापित करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी अर्ज़ी लगाई गई थी. जिसके जवाब में अदालत में छेड़-छाड़ करने के पर रोक लगा दी थी.
ZEE SALAAM LIVE TV