Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2193787

मुजफ्फरपुर में महिला से गैंगरेप, चार दरिंदों ने पार की हैवानियत; विपक्ष ने उठाए सवाल

Muzaffarpur Gang Rape: मुजफ्फरपुर जिले में चार लोगों ने चाकू के नोक पर एक बेबस महिला के साथ सामूहिक बालात्कार किया.  इस वारदात को 1 अप्रैल की रात चारों दरिंदों ने अंजाम दिया था. पुलिस ने इस बाबत FIR दर्ज कर ली है और जांच में जपट गई है. 

मुजफ्फरपुर में महिला से गैंगरेप, चार दरिंदों ने पार की हैवानियत; विपक्ष ने उठाए सवाल

Muzaffarpur Gang Rape: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला के साथ चाकू के बल पर गैंगरेप का मामला सामने आया है. यह घटना जिले के मीनापुर इलाके के एक गांव की है. पुलिस ने इस मामले को लेकर रविवार को बताया कि आरोपियों ने लीची बगान के पास 1 अप्रैल की रात महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. महिला के साथ चार दरिंदों ने बारी-बारी से रेप किया. इसके बाद  मुल्जिम मौके से फरार हो गए. हैवानियत के कारण महिला बेहोश हो गई थी. होश में आने के बाद पीड़िता ने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी.

पति के कहने पर पीड़िता सदर हॉस्पिटल पहुंची और महिला थाने में तीन नामजद और एक नामालूम के खिलाफ FIR दर्ज कराई. महिला थाने के एसएचओ ने FIR दर्ज कर पीड़िता की मेडिकल जांच कराई. पूछताछ के दौरान पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति ऑटो चलाने के अलावा सिक्योरिटी गार्ड का भी काम भी करता है.

 महिला के पति ने ऑटो कर्ज पर लिया है. इसलिए ऑटो की किस्त भरने के लिए पति ने पत्‍नी को एक परिचित महिला के घर 5 हजार रुपये लेने के लिए भेजा.  जब वह रुपये लेकर लौट रही थी, उसी दौरान बगीचे में चार युवकों ने चाकू दिखाकर उसे घेर लिया और उसके साथ सभी दरिंदों ने बारी-बारी से रेप किया. आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर हत्या करने की धमकी भी दी.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस अफसर अदिति कुमारी ने बताया "FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पीड़िता की मेडिकल टेस्ट कराकर बयान दर्ज कर लिया गया है. सभी आरोपियों के खिलाफ सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें अरेस्ट कर लिया जाएगा."

मीसा भारती ने उठाए सवाल
इस बीच, गैंप रेप के इस मामले पर पाटलिपुत्र संसदीय सीट से राजद की उम्‍मीदवार मीसा भारती ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सीएम जवाब में देने में इतना देरी क्यों कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा, "अब सीएम को जवाब देने में देर क्यों हो रही है? वे हम पर जंगलराज लाने का इल्जाम लगाते थे, लेकिन हमारे शासन में ऐसा कभी नहीं हुआ, अब हर एक-दो दिन में इस तरह की घटनाएं घट रही हैं, जिस पर सीएम चुप्पी साधे हुए हैं."

 

 

About the Author
author img
Md Amjad Shoab

मोहम्मद अमजद शोएब पूर्णिया से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देश की सियासत, इतिहास और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं. अमजद निष्पक्षता और ईमानदारी के स...और पढ़ें

TAGS

Trending news