Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1572451
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंGate 2023: जारी हो रही है गेट की रिस्पॉन्स शीट; ऐसे करें डाउनलोड

Gate 2023: जारी हो रही है गेट की रिस्पॉन्स शीट; ऐसे करें डाउनलोड

GATE 2023 response sheet: गेट 2023 रिस्पॉन्स शीट आज रिलीज हो रही है. इसको डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ खास चीजों का ध्यान रखना होगा. हम आपको बताएंगे कि आप इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं.

Gate 2023: जारी हो रही है गेट की रिस्पॉन्स शीट; ऐसे करें डाउनलोड

GATE 2023 response sheet: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनॉलोजी (IIT) कानपुर गेट 2023 की रिस्पॉन्स शीट (GATE 2023 response sheet) आज यानी 15 फरवरी को रिलीज कर रहा है. जो उम्मीदवार इसे देखना चाहते हैं उन्हें गेट (Gate 2023) की ऑफिशियल वेबसाइट  gate.iitk.ac.in पर विजिट करना होगा. जहां से आप इस शीट (Gate response sheet) को डाउनलोड कर सकते हैं, इसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं. 

कैसे करें रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड (download Gate 2023 Response sheet)

गेट 2023 (Gate 2023) यानी ग्रेजुएट एपिट्यूड टेस्ट इसी साल फरवरी के महीने में हुआ था. टेस्ट की तारीफ 5, 6, 12, और 13 फरवरी थी. अगर बात करें गेट के रिजल्ट (Gate Result 2023 release date) की तो वह 16 मार्च को रिलीज होने वाला है. इससे पहले रेसपॉन्स शीट का ऐलान किया गयाा है. आइये जानते हैं इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.

- गेट 2023 रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड (Download Gate 2023 response sheet) लिए आपको गेट की आधिकारिक वेबसाइट- gate.iitk.ac.in पर विजिट करना होगा.
- जहां आपको लॉगइन के लिए ऑप्शन दिखाई देगा. जिसमें आपको जरूरी जानकारी डालनी होगी. जैसे इनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड और सबमिट पर क्लिक कर दें
- जिसके बाद आपको व्यू रिस्पॉन्स शीट (Gate Response sheet) टैब पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद आपके सामने Gate 2023 की रेसपॉन्स शीट सामने आ जाएगी. ये पीडीएफ फॉर्म में कराई जा रही है. इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी निकलवा सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

आपको जानकारी के लिए बता दें 

आपको जानकारी के लिए बता दें गेट (Gate 2023) एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट है जिसमें 65 सवाल आते हैं, जिसमें से 10 सवाल जनरल एपिट्यूड टेस्ट के होते हैं वहीं 55 सवाल सबजेक्ट से जुड़े होते हैं. ये एग्जाम कुल 100 अंकों का होता है. केंडिडेट्स की भर्ती के लिए PSUs के जरिए GATE 2023 के रिजल्ट पर भी विचार किया जाता है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news