)
Diwali 2023: गाजियाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स की दीपावली वाले दिन बम से चोट लगने से मौत हो गई. ये घर में बनाया हुआ पटाखा था. दीपावली की रात पीड़ित के पीछे बारूद भरकर एक शख्स ने विस्फोट कर दिया. जिसकी वजह से उसके पैरों की नसें फट गई और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई. मरने वाले शख्स के परिवार ने आरोपी प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
आनन-फानन में पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये मामला गाजियाबा के झंडापुर इलाके का है और मरने वाले की पहचान अफजल अंसारी के तौर पर हुई है. आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा है. ये पूरी घटना एक घर पर लगे कैमरे में कैद हो गई.
वीडियो में कुछ लोग आपस में बात करते दिख रहे हैं, जिसमें से असारी भी है. वीडियो से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अंसारी उन लोगों को बम फोड़ने से रोक रहा है, और जैसी ही पीछे मुड़ता है और आरोपी प्रदीप उसके पारों के बाद लोहे की नाल ले जाकर ब्लास्ट कर देता है. ब्लास्ट होती है पीड़िक जमीन में गिर जाता है और वहां शोर शराबा होने लगता है.
— Yadram Kumar (@yadraam) November 13, 2023
साहिबाबाद के एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया है कि आरोपी घटना के बाद फरार हो गया है. उसने इस विस्फोट के लिए बारूद और लोहे की नाल का इस्तेमाल किया था. विस्फोट की वजह से पीड़ित के पैरों की नसें फट गई और खून ज्यादा बह गया. उसे एमएमजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने जानकारी दी है कि अंसारी के परिवार ने भी अरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.