साहिबाबाद थाना क्षेत्र में 7वीं कक्षा की छात्रा रितिशा ने गुलमोहर अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. परिजनों ने स्कूल की शिक्षिका पर मानसिक प्रताड़ना और पढ़ाई को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है.
गाजियाबाद के नवयुग मार्केट में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. अज्ञात व्यक्ति पर प्रतिमा के चेहरे पर गंदा पदार्थ लगाने की कोशिश और मालाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप है.
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में कथित गड़बड़ी और अस्पताल पर लापरवाही के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
ଅଗଷ୍ଟ ୧୫ ତାରିଖ ସନ୍ଧ୍ୟାରେ ଗାଜିଆବାଦରେ ଜଣେ ୨୫ ବର୍ଷୀୟ ମୋଟରସାଇକେଲ ଚାଳକ 'ଚାଇନିଜ୍ ମାଞ୍ଜା' (ଗୁଡ଼ି ସୂତା) ସଂସ୍ପର୍ଶରେ ଆସି ମୃତ୍ୟୁବରଣ କରିଛନ୍ତି। ଦୁର୍ଘଟଣାଟି NH-9 ରେ ଏକ ମିଡିଆ ହାଉସ୍ ନିକଟରେ ଘଟିଥିଲା। ମୃତକଙ୍କ ନାମ ରବିରାଜ, ବିହାରର ଖଗାରିଆର ବାସିନ୍ଦା ବୋଲି ଚିହ୍ନଟ କରାଯାଇଛି।
UP Kanwar Yatra 2026: यूपी सरकार कांवड़ यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी में है. 9 और 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात जिलों में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा होगी. सीएम योगी खुद कांवड़ियों की सेवा करेंगे. यहां जानिए पूरी डिटेल...
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल नालों की सफाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में कई इलाके पानी में डूब जाते हैं. उनका आरोप है कि सफाई कार्य या तो अधूरा रहता है या फिर केवल कागजों तक सीमित दिखाई देता है.
Ghaziabad Video: दिल्ली में प्रस्तावित किसानों की महापंचायत को देखते हुए गाजियाबाद के यूपी गेट पर सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही. दिल्ली सीमा पर पुलिस और पीएसी के जवानों की भारी तैनाती की गई तथा बैरिकेडिंग कर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई. इसी दौरान किसान संगठनों से जुड़े कुछ कार्यकर्ता यूपी बॉर्डर पर पहुंच गए. पुलिस ने उन्हें दिल्ली की ओर बढ़ने से रोक दिया. इस दौरान बैरिकेड्स हटाने को लेकर किसान संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी.
Ghaziabad News: दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) इंदिरापुरम ने अपने वार्षिक करियर मेले ‘कैरियर विस्टाज़ 5.0’ का भव्य आयोजन किया. इस कार्यक्रम का मकसद छात्रों और उनके अभिभावकों को देश-विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों, नए शैक्षणिक क्षेत्रों और भविष्य में तेजी से उभर रहे करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी देना था.
Ghaziabad Crime: मोदीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बुदाना में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक पुत्र ने अपने ही जन्मदाता को मौत के घाट उतार दिया.
महिला पुलिस ने कुछ नहीं किया. पिंक पुलिस बूथ के बगल में मौजूद दुकानदार ने 112 नंबर पर कॉल किया. बाइक पर पुलिस आई. उन पुलिसवालों से कोई ऑटो नहीं रूका. तब जाकर एंबुलेंस बुलाई. इस 25 से 30 मिनट में खून इतना बह चुका था कि राजकुमार की मौत हो गई.
UP Assembly elections: गाजियाबाद में संघ और भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम क्षेत्र की समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक है. यह बैठक सरकार, संगठन और संघ के बीच बेहतर तालमेल बिठाने और आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रणनीतिक खाका तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित हो रही है.
Hindon River: एक समय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जीवनदायी नदी कही जाने वाली हिंडन नदी अब बढ़ते प्रदूषण की वजह से 'मृत नदी' कहलाने लगी है. यह नदी आख़िर 'मृत नदी' बनी कैसे? आइए जानने की कोशिश करते हैं....
Ghaziabad News: प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मदरसे को सील किए जाने की घोषणा की.
Ghaziabad News: गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड में मुठभेड़ के बाद अब प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मुख्य आरोपी असद के घर पर उप जिलाधिकारी ने मुनादी कराकर नोटिस चस्पा किया है. 15 दिन में घर खाली करने का नोटिस दिया गया है.
Ghaziabad Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में खोड़ा के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. मुठभेड़ में थाना खोड़ा का एक सिपाही भी घायल हुआ है. असद मर्डर के बाद से ही फरार चल रहा था और उसके ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था. मृतक के परिजनों ने एनकाउंटर की मांग की थी.पुलिस ने अब तक इस मामले में 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. इसके अलावा एक आरोपी अभी फरार है. सूर्या की मां की मांग है कि उसके घर पर बुलडोजर भी चलना चाहिए. उधर, सूर्या की मां ने ये मांग की है कि असद और उसके साथियों के घर पर बुलडोजर भी चलना चाहिए.
Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. वहीं सूर्या की मां की मांग है कि उसके घर पर बुलडोजर भी चलना चाहिए.
ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ ବିଭାଗର ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ, ଭେଜାଲ ପନୀର ବ୍ୟବହାର ମାନବ ଶରୀର ପାଇଁ ଅତ୍ୟନ୍ତ କ୍ଷତିକାରକ। ବିଶେଷକରି, ଏହା ଯକୃତ ଉପରେ ଗୁରୁତର ପ୍ରତିକୂଳ ପ୍ରଭାବ ପକାଇପାରେ । ଏଥିସହ ଦୀର୍ଘ ସମୟ ଧରି ସେବନ କରିବା ଦ୍ୱାରା ଯକୃତ କ୍ଷତି ଭଳି ଗମ୍ଭୀର ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ ସମସ୍ୟା ସୃଷ୍ଟି ହୋଇପାରେ।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नकली पनीर का सेवन शरीर के लिए बेहद हानिकारक होता है. खासकर इसका असर लिवर पर गंभीर रूप से पड़ सकता है और लंबे समय तक सेवन करने पर लिवर खराब होने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं.
चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर विभाग ने तेजी से कार्रवाई की. फायर कर्मियों ने होज लाइन बिछाकर आग पर काबू पाया और बिल्डिंग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.
गाजियाबाद का एक शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हे का परिवार 1 BMW और 1.01 करोड़ रुपये दहेज मिलने का सरेआम ऐलान कर रहा है. जानें क्या है पूरा मामला और जनता का रिएक्शन.
Ghaziabad Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार सुबह एक फ्लैट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी की 8वीं मंजिल पर लगी जो 10वीं मंजिल स्थित फ्लैट तक पहुंच गई. इसकी सूचना फौरन दमकल विभाग को दी गई. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझने के काम में जुटी है. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है. आग इतनी भयावह है कि धुंए का गुबार दूर -दूर तक नजर आया.
गाजियाबाद की कंचन पार्क कॉलोनी में एक मालवाहक ऑटो चालक की लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि इलाज मिलने में हुई देरी और गंभीर चोटों के कारण युवक ने रविवार को जीटीबी अस्पताल में दम तोड़ दिया.