अल्पसंख्यक छात्रों पर मोदी सरकार कितनी रही मेहरबान; संसद में सरकार ने रखे आंकड़े
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1139637

अल्पसंख्यक छात्रों पर मोदी सरकार कितनी रही मेहरबान; संसद में सरकार ने रखे आंकड़े

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने संसद में बताया कि ये स्कॉलरशिप पूर्व मेट्रिक, मेट्रिकोत्तर, मेरिट सह साधन और बेगम हज़रत महल स्कीम के तहत दी गयी है. 

अलामती तस्वीर

नई दिल्ली/शुऐब रज़ाः मोदी सरकार अल्पसंख्यक समाज के छात्रों का तालीमी मियार बढाने के मकसद से जो स्कॉलरशिप योजनाएं चला रही है, उसके आंकड़े सामने आए हैं. सरकार ने संसद में इन आंकड़ों को रखा, और बताया कि किस राज्य में कितने अल्पसंख्यक छात्रों को स्कालरशिप दी गई. अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने संसद में बताया कि ये स्कॉलरशिप पूर्व मेट्रिक, मेट्रिकोत्तर, मेरिट सह साधन और बेगम हज़रत महल स्कीम के तहत दी गयी है. 

उत्तरप्रदेश में सबसे ज्यादा छात्रों को स्कॉलरशिप मिली
सरकार ने राज्यवार आँकड़े रखते हुए बताया कि 2013- 14 से 2021- 22 तक 15,785. 36 करोड़ रुपये बतौर स्कॉलरशिप दिए गए है. साथ ही जानकारी दी कि 2013-14 में इन स्कॉलरशिप का बजट 1888.50 करोड़ था, जिसको 2022-23 में बढ़ाकर 2515 करोड़ कर दिया गया है. राज्यों की बात करें तो उत्तरप्रदेश में सबसे ज्यादा छात्रों को स्कॉलरशिप मिली, वही अरुणाचल प्रदेश इस आंकड़े में सबसे कम रहा. आप भी पूरी लिस्ट देखिए किस राज्य में कितने अल्पसंख्यक छात्रों को मिली स्कॉलरशिप.

राज्यवार आंकड़े (करोड़ में)

आंध्र प्रदेश, 416,81
तेलंगाना- 607.50
अरुणाचल प्रदेश   0.03
असम- 977.53
बिहार- 773.74
छत्तीसगढ़- 41.71
गोवा- 4.67
गुजरात- 474.22
हरियाणा- 64.89
हिमाचल- 6.60
जम्मू और कश्मीर-  788.51
झारखंड- 261.53
कर्नाटक- 1,375.19
केरल- 1,465.30
लद्दाख़- 8.87
मध्य प्रदेश- 400,90

महाराष्ट्र- 931.67

मणिपुर- 140.66
मेघालय 72.18
मिज़ोरम- 147.11
नागालैंड- 169.77
उड़ीसा, 50.95
पंजाब-892.30
राजस्थान- 589.33
सिक्किम- 4.26
तमिलनाडु,  909.48
त्रिपुरा- 16.20
यूपी- 2,610.33
उत्तराखंड- 99.72
पश्चिम बंगाल- 1443.53
अण्डमान और निकोबार- 1.51
चंडीगढ़- 2.76
दादरा और नगर हवे तथा दमन और दीव- 0.84

दिल्ली- 26.43

पदुचेरी- 8.33

Trending news