Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1724228

Imran Khan बोले ये दो मेरी पार्टी को करना चाहते हैं तबाह, पहले भी लगा चुके हैं इल्जाम

Imran Khan: इमरान खान ने दो एजेंसियों पर बड़ा इलजाम लगाया है. उनका कहना है कि ये दो उनकी पार्टी को तबाह करने चाहती हैं. पढ़ें क्या है पूरा मामला

Imran Khan बोले ये दो मेरी पार्टी को करना चाहते हैं तबाह, पहले भी लगा चुके हैं इल्जाम

Imran Khan: पाकिस्तान में हालात सही नहीं होने का नाम ले रहे हैं. अब पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के चीफ और पूर्व पीएम इमरान खान ने एक बड़ा इलजाम लगाया है. उनका कहना है कि पाकिस्तान आर्मी और आईएसआई उनकी पार्टी को खत्म करने की कोशिश कर रही है. उन्हें कहा कि मुझे इस बात पर कोई संदेह नहीं है कि मुझे जेल में डाल दिया जाएगा.

इमरान खान ने पहले दिया था संकेत

आपको जानकारी के लिए बता दें खान ने पहले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी पर कार्रवाई में सेना के हाथ होने का संकेत दिया था, लेकिन शनिवार की रात अपने लाहौर स्थित घर पर एक साक्षात्कार में उनकी टिप्पणी अब तक की सबसे स्पष्ट थी. इमरान खान ने कहा था- ये पूरी तरह से इस्टेब्लिशमेंट है, अब कुछ छिपा नहीं रह गया है.

इमरान खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आपको जानकारी के लिए बता दें इमरान खान को पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार कर लिया था. वह कोर्ट में पेशे के लिए दा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि कोर्ट ने उन्हें बाद में बेल दे दी थी. इसके बाद इमरान खान के घर में आतंकी घुसे होने की बाद सरकार ने कही थी और उनके घर के बाहर पुलिस को तैनात कर दिया था.

Add Zee News as a Preferred Source

बुरे दौर से जूझ रहा है पाकिस्तान

इस वक्त पाकिस्तान सियासी तौर पर नाजुक होने के साथ-साथ आर्थिक तौर पर भी खराब चल रहा है. देशे के पास आईएमएफ एक आखिरी उम्मीद थी, जो अब हाथों से चली गई है. पाकिस्तान अभी तक के एशिया के सबसे बडे़ इकॉनोमिक क्राइसेस से जूझ रहा है. लोगों को सामान खरीदने कि भारी भरकम पैसे देने पड़ रहे हैं. रोजमर्रा की चीजों के लिए भारी भरकम पैसे चुकाने पड़ रहे हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news