Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2210937

Israel Airstrike on Iran: इजराइल का ईरान पर हमला, अली खामेनेई के जन्मदिन पर किया अटैक

Israel Airstrike on Iran: इजराइल ने ईरान पर हमला किया है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक कई जगहों पर ब्लास्ट की खबरें सुनाई दी थीं. जिसके बाद अब ईरान ने अपना एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट कर दिया है.

Israel Airstrike on Iran: इजराइल का ईरान पर हमला, अली खामेनेई के जन्मदिन पर किया अटैक

Israel Airstrike on Iran: इजराइल ने ईरान पर एयरस्ट्राइक किया है. एबीसी न्यूज ने गुरुवार को एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि ईरान के जरिए हाल ही में किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद इजरायली मिसाइलों ने ईरान में एक स्थान पर हमला किया है. बता दें ईरान ने कुछ दिन पहले ही इजराइल पर कई मिसालइलें दागी थीं और इसे दमिश्क पर किए गए हमले का बदला बताया था. बताया जा रहा है कि यह धमाका ईरान की राजधानी से 350 किलोमीटर दूर हुआ है.

इजराइल ने ईरान पर किया एयरस्ट्राइक

एसोसिएटेड प्रेस के मुकाबिक, कमर्शियल फ्लाइट्स ने बिना किसी स्पष्टीकरण के शुक्रवार तड़के पश्चिमी ईरान के ऊपर अपना रास्ता बदलना शुरू कर दिया. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से हस्तक्षेप करने और इज़राइल को "ईरानी हितों को लक्षित करने वाली सैन्य कार्रवाइयों" को रोकने के लिए मजबूर करने के लिए कहा था.

ईरान की न्यूज एजेंसी ने क्या कहा?

इससे पहले इजराइल ने कहा था कि वह ईरान से हमले का बदला लेगा और जवाबी हमला करेगा. ईरान ने 13 अप्रैल को कई मिसाइलें इजराइल की ओर दागी थीं. रॉयटर्स न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, ईरान की फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी का कहना है कि मध्य शहर इस्फ़हान में विस्फोटों की आवाज़ सुनी गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

इज़राइल के हमलों की सीमा और इस्तेमाल किए गए हथियार का अभी तक पता नहीं लग पाया है. अमेरिका और अन्य पश्चिमी सहयोगी इज़राइल-हमास युद्ध से उत्पन्न होने वाले क्षेत्रीय संघर्ष से बचने के लिए इज़राइल से सैन्य हमले को रोकने का आग्रह कर रहे थे. जिस वक्त यह खबर लिखी जा रही है तब तक ईरान का इस हमले को लेकर कोई बयान नहीं आया है.

क्या करेगा ईरान?

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के एक सीनियर कमांडर ने गुरुवार को कहा कि देश पर हमला करने की इजरायली धमकियों के बाद ईरान अपने "परमाणु सिद्धांत" की समीक्षा कर सकता है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news