Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam751259
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंकलियर शरीफ़ दरगाह में 10 ख़ुद्दाम समेत 15 लोग कोरोना पॉजिटिव

कलियर शरीफ़ दरगाह में 10 ख़ुद्दाम समेत 15 लोग कोरोना पॉजिटिव

जानकारी के मुताबिक 7 सितंबर को इन लोगों के सैंपल लिए गए थे और गुज़िश्ता रात रिपोर्ट आई है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

देहरादून: पिरान कलियर इलाके में 15 लोगों के कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने की खबर आई है. पॉज़िटिव पाए गए लोगों में दरगाह साबिक साहब के 10 खुद्दाम (खिदमत करने वाले) और अहम मेंबर भी शामिल भी है. दरगाह कमेटी फौरन एक्शन लेते हुए सभी मुतास्सिरीन को आइसोलेट कर दिया है और दरगाह में तैनात दीगर (अन्य) मुलाज़िमीन और अहलकारों को सख्त अहतियात बरतने की हिदायत दी है. 

जानकारी के मुताबिक 7 सितंबर को इन लोगों के सैंपल लिए गए थे और गुज़िश्ता रात रिपोर्ट आई है. बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद से जबसे दरगाह खुली है तब से अलग-अलग सूबों से लोग यहां पर अपनी मुरादों को लेकर आ रहे हैं लेकिन यहां पर किसी भी तरह के सख्त इंतेज़ामात नहीं किए गए हैं, बहुत से लोग तो मास्क भी पहनकर नहीं आ रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग पर अमल नहीं हो रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news