Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2166874
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंKarnataka News: हिंदू लड़की से दोस्ती करना पड़ा भारी, पहले किया किडनैप, फिर बुरी तरह पीटा

Karnataka News: हिंदू लड़की से दोस्ती करना पड़ा भारी, पहले किया किडनैप, फिर बुरी तरह पीटा

Karnataka News: कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम लड़के को कथित तौर पर इस वजह से किडनैप कर लिया गया, क्योंकि उसने एक हिंदू लड़की से दोस्ती की थी.

Karnataka News: हिंदू लड़की से दोस्ती करना पड़ा भारी, पहले किया किडनैप, फिर बुरी तरह पीटा

Karnataka News: 18 साल के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है एक हिंदू लड़की से दोस्ती करने पर उसके परिवार के सदस्यों (लड़की के) सहित 9 लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे बुरी तरह से पीटा. पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़ित वहीद ने कहा कि वह एक निजी कॉलेज में हिंदू महिला के साथ पढ़ता था और दोनों एक-दूसरे से रेग्युलर कॉन्टैक्ट में थे, जिससे उसके रिश्तेदार नाराज थे. मंगलवार को कथित तौर पर कॉलेज के पास से उसका अपहरण कर लिया गया और फिर उसकी पिटाई की गई.

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

वहीद की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने मल्लू, तायप्पा, शिवुनायक, रूपेश, अंबरेश, हर्षगौड़ा, पवन कुमार, जम्बू सोलंकी और बापू सोलंकी - सभी यादगीर के निवासियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीद ने आरोप लगाया था कि हमलावरों में महिला के तीन रिश्तेदार शामिल हैं. पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है. लडके का मेडिकल करा लिया गया है.

इंस्पेक्टर मंजे गौड़ा कहा, “पीड़ित ने 19 मार्च को शिकायत दर्ज की थी. हमने आईपीसी की धारा 147 (दंगा करने के लिए सजा), 148 (दंगा, घातक हथियार से लैस), 307 (हत्या का प्रयास), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा), 341 (गलत तरीके से रोकने के लिए सजा), 342 (गलत तरीके से कारावास के लिए सजा), 363 (अपहरण के लिए सजा), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है.

Add Zee News as a Preferred Source
About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news