)
गुजरात में भाजपा ने कमाल कर दिया है. उम्मीद से कहीं ज्यादा सीटों पर भाजपा ने बंपर जीत हुई है. अब तक की रिपोर्ट के मुताबिक BJP 158 सीटों पर आगे चल रही है. इस बीच बड़ी खबर यह आ रही है कि भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
AAP बनेगी नेशनल पार्टी
Gujarat Election 2022: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि गुजरात असेंबली इलेक्शन में आम आदमी पार्टी की तरक्की होगी. इससे AAP नेशनल लेवेल की पार्टी बन जाएगी.
सीएम भूपेंद्र पटेल जीते
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार घाटलोडिया सीट से जीत दर्ज की है. उन्होंने 20 हजार वोटों से जीत दर्ज की. उन्होंने कांग्रेस के आमीबेन यागनिक को शिकस्त दी है.
Gujarat Election Results: बीजेपी 151 सीटों पर आगे
बीजेपी 151 सीटों पर आगे चल रही है. रुझानों से लग रहा है कि बीजेपी मेजोरिटी से गुजरात असेंबली इलेक्शन जीतेगी. कांग्रेस 21 सीटों पर जबकि आप 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
Gujarat election 2022 results: मोरबी से बीजेपी उम्मीदवार आगे
बीजेपी के उम्मीदवार कांतिलाला अरुतिया मोरबी असेंबली सीट पर आगे चल रहे हैं. वह आप के उम्मीदवार पंकज रनसारिया और कांग्रेस के उम्मीदवार जयंती जेराजभाई पटेल से आगे चल रहे हैं.
बीजेपी के वर्कर मना रहे जश्न
Gujarat Election Result: इलेक्शन कमीशन के मुताबिक शुरूआती रुझानों में बीजेपी 95 सीटों पर आगे है. इसीलिए बीजेपी के वर्कर गांधीनगर में जश्न मना रहे हैं.
Gujarat 2022 election result: हार्दिक पटेल आगे
बीजेपी के उम्मीदवार हार्दिक पटेल विराग्राम असेंबली सीट पर आगे. उन्होंने कांग्रेस के नेता लाखाभाई भारवाड को पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले हार्दिक इस सीट पर पीछे चल रहे थे.
मनाली सीट
Himachal Pradesh Election 2022: बीजेपी के उम्मीदवार और मंत्री गोविंद ठाकुर मनाली सीट पर आगे.
भावनगर पश्चिम सीट
Gujarat Election Results 2022: बीजेपी के उम्मीदवार जितेंद्र वाघानी भावनगर पश्चिम सीट से आगे.
बहुमत से जीत दर्ज करेगी कांग्रेस
गुजरात के मनसा असेंबली सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार बाबूजी ठाकुर के मुताबिक वोटों की गिनती जारी है. उनका दावा है कि लोगों के आशीर्वाद से हम बहुमत से जीतेंगे.
Gujarat Election: BJP 50 सीटों पर आगे
गुजरात असेंबली इलेक्शन के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. शुरूआती रुझानों में बीजेपी 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर आगे है.
गुजरात में 135-145 सीट जीतेंगे: हार्दिक पटेल
गुजरात के विरामगाम असेंबली सीट से भाजपा के उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने दावा किया है कि भाजपा गुजरात में 135-145 सीटें जीतेगी. उन्होंने कहा कि 'क्या आपको कोई शक है? यकीनन हम सरकार बनाने जा रहे हैं.'
एबीपी-सी वोटर
बीजेपी- 128 से 140,
कांग्रेस को 31 से 43
आप- 3 से 11
आजतक-एक्सिस माय इंडिया
बीजेपी- 129 से 151
कांग्रेस- 16 से 30
आप- 9 से 21
टाइम्स नाउ इटीजी
भाजपा- 135 से 145
कांग्रेस- 24 से 34
आप- 6 से 16
गुजरात में 37 काउंटिस सेंटर्स
गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती के लिए राज्य चुनाव आयोग ने 37 काउंटिस सेंटर्स बनाए हैं. इस बार राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला है. भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव में खूब दम लगाया है.
Gujarat Assembly 2017 Result:
➤ भाजपा ने 99
➤ कांग्रेस ने 77
➤ अन्य- 06
Gujarat Election Results 2022 LIVE Updates: गुजरात चुनाव के नतीजे जल्द साफ होने लगेंगे. सुबह 8 बजे से पोलिंग सेंटर्स पर वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. इस बार के चुनाव में तीन पार्टियों ने पूरी तरह से दम दिखाया है. इसमें भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी पहली बार राज्य में अपनी किस्मत आजमाने जा रही है. 5 दिसंबर की शाम को आए एग्जिट पोल में भाजपा को एक बार फिर गुजरात की सत्ता में वापस बैठा दिया गया है. हालांकि असल नतीजों में क्या होता है, देखते हैं. बने रहिए जी सलाम के साथ. 2017 के नतीजों पर नजर डालें तो भाजपा ने 99, कांग्रेस ने 77 सीट और अन्य ने 6 सीटे हासिल की थीं.