Live Now

Live Breaking: शरजील इमाम की जमानत याचिका पर 15 जनवरी 2024 को सुनाया जाएगा फैसला

Live Breaking: देश और दुनिया का हर बड़ा अपडेट आप तक पहुंचाने के लिए हमने यह लाइव ब्लॉग चलाया है. यहां हम आपको मुख्तसर अंदाज में खबरें देने वाले हैं. तो बने रहें जी सलाम के साथ

Live Breaking: शरजील इमाम की जमानत याचिका पर 15 जनवरी 2024 को सुनाया जाएगा फैसला
21 December 2023 01:38 PM (IST)

दिल्ली की कड़कड़ूमा कोर्ट 2020 दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शरजील इमाम की ओर...

दिल्ली की कड़कड़ूमा कोर्ट 2020 दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शरजील इमाम की ओर से दायर जमानत याचिका पर 15 जनवरी 2024 को सुनाएगा फैसला ....

21 December 2023 12:25 PM (IST)

लोकसभा में 3 आपराधिक कानून पारित होने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, .....

लोकसभा में 3 आपराधिक कानून पारित होने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "...मुझे लगता है कि यह वास्तव में हमारे देश में संसदीय लोकतंत्र के लिए श्रद्धांजलि लिखने का एक क्षण है,"

21 December 2023 12:22 PM (IST)

भारत ज्वालामुखी विस्फोट के मद्देनजर पापुआ न्यू गिनी के लोगों के लिए एचएडीआर ...

भारत ज्वालामुखी विस्फोट के मद्देनजर पापुआ न्यू गिनी के लोगों के लिए एचएडीआर (मानवीय सहायता और आपदा राहत) आपूर्ति भेज रहा है.

21 December 2023 11:32 AM (IST)

ट्विटर डाउन हो गया है, लोगों को इसे एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं.

ट्विटर डाउन हो गया है, लोगों को इसे एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं.

21 December 2023 11:03 AM (IST)

पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जेबकतरे टिप्पणी पर दिल्ली...

पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की "जेबकतरे" टिप्पणी पर दिल्ली हाई कोर्ट एक नई याचिका दायर की गई है. याचिका में कहा गया है, "आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और इनका एकमात्र मकसद मतदाताओं को प्रभावित कर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कराना है."

21 December 2023 10:44 AM (IST)

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ खैबर-पख्तूनख्वा के मनसेहरा इलाके से इलेक्शन...

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ खैबर-पख्तूनख्वा के मनसेहरा इलाके से इलेक्शन लड़ेंगे. उनके दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मुहम्मद सफदर ने बुधवार को यह बात कही. मनसेहरा के मकामी और शरीफ की बेटी मरियम नवाज के शौहर सफदर ने मीडिया को बताया कि 73 वर्षीय नवाज नेशनल असेंबली के "एनए 15 मनसेहरा-तोरघर निर्वाचन क्षेत्र" से बृहस्पतिवार (21 दिसंबर) को नामांकन पत्र जमा करेंगे. मनसेहरा हजारा संभाग का हिस्सा है जिसे पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) का गढ़ माना जाता है. माना जा रहा है कि शरीफ मनसेहरा के अलावा लाहौर से भी चुनाव लड़ेंगे. पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव के लिए मतदान होगा. 

 

21 December 2023 09:40 AM (IST)

केरल में रिपोर्ट किए गए कोविड के 292 नए मामले.

केरल में रिपोर्ट किए गए कोविड के 292 नए मामले.

21 December 2023 09:35 AM (IST)

एनडीआरएफ कर्मियों ने तमिलनाडु के थूथुकुडी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत...

एनडीआरएफ कर्मियों ने तमिलनाडु के थूथुकुडी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री बांटी

21 December 2023 09:32 AM (IST)

बिहार के पटना में मौजूद मरीन ड्राइव पर अज्ञात बदमाशों ने महिला कांस्टेबल को...

बिहार के पटना में मौजूद मरीन ड्राइव पर अज्ञात बदमाशों ने महिला कांस्टेबल को गोली मार दी है. जिससे महिला आंस्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है. 

21 December 2023 08:47 AM (IST)

सभी छह आरोपियों का आमना-सामना कल, 20 दिसंबर को यह पुष्टि करने के लिए किया गया...

सभी छह आरोपियों का आमना-सामना कल, 20 दिसंबर को यह पुष्टि करने के लिए किया गया था कि उनमें से प्रत्येक द्वारा साझा की गई घटनाओं का क्रम मेल खाता है या नहीं. आरोपी मनोरंजन, अमोल, सागर और नीलम की सात दिन की हिरासत आज खत्म हो रही है. सभी 6 लोगों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पांच अलग-अलग यूनिट में रखा गया, जहां उनसे लगातार पूछताछ की गई. कल उन्हें मामले की जांच कर रही यूनिट स्पेशल सेल के सीआईयू (काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट) कार्यालय को सौंप दिया गया, जहां उन्हें संयुक्त पूछताछ का सामना करना पड़ा.

 

21 December 2023 08:09 AM (IST)

बढ़ती सर्दी के साथ दिल्ली में आज कोहरे की एक परत दिखी....

बढ़ती सर्दी के साथ दिल्ली में आज कोहरे की एक परत दिखी.

 

21 December 2023 07:48 AM (IST)

नए कोरोनोवायरस सबवेरिएंट JN.1 के मामले आने के बीच भारतीय अधिकारी अलर्ट मोड पर...

नए कोरोनोवायरस सबवेरिएंट JN.1 के मामले आने के बीच भारतीय अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author