Republic Day Breaking: आकाश मिसाइल, अर्जुन टैंक, प्रचंड और राफेल, दुनिया ने देखी हिंदुस्तान की ताकत
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1544570

Republic Day Breaking: आकाश मिसाइल, अर्जुन टैंक, प्रचंड और राफेल, दुनिया ने देखी हिंदुस्तान की ताकत

Republic Day 2023: आज पूरे हिंदुस्तान में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. इस मौके पर राजधानी दिल्ली में देश का सबसे बड़ा प्रोग्राम होगा. इस प्रोग्राम में मिस्र के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के तौर पर होंगे. जहां वो रिपब्लिक डे परेड देखेंगे. इसके अलावा देश में अन्य अनगिनत जगहों पर भी रिपब्लिक डे मनाया जाएगा. यह दिन भारत के लिए बहुत खास है, क्योंकि आज ही के दिन हिंदुस्तान का संविधान लागू हुआ था. देश भर में अलग-अलग खबरों के लिए बने जी सलाम के साथ. 

Republic Day Breaking: आकाश मिसाइल, अर्जुन टैंक, प्रचंड और राफेल, दुनिया ने देखी हिंदुस्तान की ताकत
LIVE Blog

Republic Day Prade Live:

26 January 2023
10:32 AM

Republic Day Parade LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने कर्तव्य पथ पर आगमन पर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस जनरल अनिल चौहान की अगवानी की.

fallback

10:21 AM

Republic Day Parade: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति भवन से कार्तव्य पथ पर रवाना हुए.

fallback

08:37 AM

पीएम मोदी ने दी मुबारकबाद:
Republic Day 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को मुबारकबाद पेश की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,"गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं. इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं. देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है."

08:16 AM

पहली कतार में मजदूर:
इस बार रिपब्लिक डे परेड 2023 की परेड के दौरान पहली कतार में वीवीआईपी लोगों को जगह नहीं मिलेगी. 2023 की परेड में मजदूरों को पहली कतार में बिठाया जाएगा. 

07:55 AM

Republic Day 2023: रिपब्लिक डे 2023 के मौके पर हम आपको संविधान सभा में चुनी गई इकलौती मुस्लिम महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पर्दे को छोड़कर पार्लियामेंट तक का सफर किया. 
पर्दे से निकलकर पार्लियामेंट तक का सफर: जानिए, कौन थी संविधान सभा की इकलौती मुस्लिम महिला सदस्य बेगम ऐज़ाज़ रसूल

07:15 AM

इस बार परेड में क्या है खास:
Republic Day Parade 2023
में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा. जानने के लिए यहां क्लिक करें.

07:11 AM

मेड इन इंडिया तोपों की सलामी:
Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस 2023 के मौके पर काफी कुछ नया देखे को मिल रहा है. इस बार मेड इन इंडिया तोपों की सलामी दी जाएगी. इससे पहले तक ब्रिटिश गन 25 पाउंडर आर्टिलरी से सलामी दी जाती थी लेकिन इस बार 105 मिमी फील्ड गन से सलामी पेश की जाएगी.

07:10 AM

कुल 23 झांकियां होंगी:
Republic Day 2023 के मौके पर दिल्ली में होने वाले प्रोग्रा में कुल 23 झांकियां निकाली जाएंगी. इसमें से 17 झांकियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी. वहीं 5 झांकियां मंत्रालयों और विभागों से जुड़ी होंगी.

07:03 AM

पहली बार दिखेगी NCB की झांकी:
इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की भी एक झांकी देखने को मिलेगी. यह पहली बार है जब NCB की झांकी देखने को मिलेगी.

06:57 AM

65 हजार लोग लेंगे हिस्सा:
राजधानी दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस के प्रोग्राम में तकरीबन 65 हजार लोग हिस्सा लेंगे. इस प्रोग्राम में सिर्फ उन लोगों को जाने की इजाज़त होगी, जिनके पास परेड में देखने का 'पास' होगा. पूरी राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर सख्त सिक्योरिटी के इंतेजामात हैं. 

06:24 AM

इन 11 हस्तियों को मिला पद्म पुरुस्कार:

गणतंत्र दिवस 2023 के मौके पर पूर्वोत्तर की 11 विशिष्ट हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. गृह मंत्रालय के मुताबिक पुरस्कार पाने वालों में असम के हेमोप्रोवा चुटिया, हेमचंद्र गोस्वामी और रामकुइवांगबे जेने, त्रिपुरा के नरेंद्र चंद्र देबबर्मा और बिक्रम बहादुर जमातिया, मेघालय के राइजिंगबोर कुर्कलंग, अरुणाचल प्रदेश के कर्मा वांग्चु, के.सी. मिजोरम से रनरेमसंगी, सिक्किम से तुला राम उप्रेती, मणिपुर से के. शानाथोइबा शर्मा और थौनाओजम चौबा सिंह.

Trending news